{"_id":"63e5d0b4f364b41de10fe495","slug":"mp-ravi-kishan-demanded-to-make-iim-in-gorakhpur-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाई आवाज, बोले- गोरखपुर में बने आईआईएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाई आवाज, बोले- गोरखपुर में बने आईआईएम
Fri, 10 Feb 2023 10:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:35 AM IST
सार
सांसद ने कहा कि गोरखपुर, शिक्षा अध्ययन की दृष्टि से एक लंबे क्षेत्र गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल एंव बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र एवं सघन जनसंख्या को कवर करता है। लेकिन, यह आईआईएम से अछूता है। जबकि, देश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय प्रबंधन संस्थान हो गए हैं।
विज्ञापन
रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद रवि किशन शुक्ला ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में गोरखपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बनाने की मांग की। सांसद ने नियम 377 के तहत यह मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर, पूर्वांचल का सबसे बड़ा शहर है। इसके साथ ही यह देश के प्रमुख शहरों में गिना जाता है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, खेल-कूद और व्यापार का भी बड़ा केंद्र हैं।
विज्ञापन
यह प्रदेश के तेजी के साथ विकसित शहरों में शामिल है। यह प्रदेश में पूर्वांचल क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। अत: यहां भारतीय प्रबंधन संस्थान स्थापित करना नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि गोरखपुर, शिक्षा अध्ययन की दृष्टि से एक लंबे क्षेत्र गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल एंव बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र एवं सघन जनसंख्या को कवर करता है। लेकिन, यह आईआईएम से अछूता है। जबकि, देश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय प्रबंधन संस्थान हो गए हैं। इसके लिए यहां लंबे समय से मांग भी की जा रही है।