फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan daughter took part in NCC parade in front of PM Modi

एनसीसी रैली 2022: सांसद रवि किशन की बेटी ने पीएम मोदी के सामने ली एनसीसी परेड में हिस्सा, बोले- गर्व से सीना हुआ चौड़ा

Fri, 28 Jan 2022 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Jan 2022 02:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित किया। हर साल की तरह इस साल भी 28 जनवरी को राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली आयोजित की गई।

विज्ञापन
MP Ravi Kishan daughter took part in NCC parade in front of PM Modi
भाजपा सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली में आयोजित एनसीसी रैली-2022 में भाजपा सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने भी हिस्सा लिया। वह करियप्पा ग्राउंड में होने वाली एनसीसी परेड में शामिल हुईं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी परेड में मौजूद थे। इस बात की जानकारी सांसद रवि किशन ने ट्वीट करके दी है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद रवि किशन ने शुक्रवार की सुबह ट्वीट किया कि, एक पिता के रूप में गर्व का पल मेरे लिए, आज प्रधानमंत्री मोदी जी के समक्ष मेरी बिटिया इशिता शुक्ला एनसीसी की परेड में हिस्सा लेंगी, जय हिंद…। इस दौरान रवि किशन ने अपनी बेटी इशिता की एक तस्वीर भी साझा की। इसमें इशिता एनसीसी की वर्दी पहने नजर आ रही हैं।
विज्ञापन




बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित किया। हर साल की तरह इस साल भी 28 जनवरी को राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed