फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan asked for Vande Bharat train for Gorakhpur

UP News: सांसद रवि किशन ने गोरखपुर के लिए मांगी वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री से मुलाकात कर रखीं कई मांगें

Tue, 19 Jul 2022 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jul 2022 11:04 AM IST
सार

सांसद रवि किशन ने गोरखपुर से देहरादून एक्सप्रेस और गोरखपुर से पुणे एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग रखी है। गोरखपुर छावनी कैंट रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर निर्माण कराने की भी मांग रखी है।

विज्ञापन
MP Ravi Kishan asked for Vande Bharat train for Gorakhpur
गोरखपुर सांसद रवि किशन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दिल्ली से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, दुरंतो एसी सुपरफास्ट व राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग की है। रेलमंत्री ने जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि गोरखपुर की विकास प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। नेपाल व कई प्रदेशों के लोग आते हैं। गोरखपुर से नई दिल्ली तक वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


सांसद ने गोरखपुर से देहरादून एक्सप्रेस और गोरखपुर से पुणे एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग रखी है। गोरखपुर छावनी कैंट रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर निर्माण कराने की भी मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपराइच रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग पर डबल लेन रेल ओवर ब्रिज का प्रस्ताव दिया है। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिए जाने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed