फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mp ravi kishan and city water lodging issues

सांसद रवि किशन ने अधिकारियों से किया सवाल, बोले- क्यों हो रहा है शहर में जलभराव, जनता है परेशान

Sat, 11 Jul 2020 10:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
mp ravi kishan and city water lodging issues
Ravi kishan(file) - फोटो : अमर उजाला।
सदर सांसद रवि किशन ने नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों से पूछा कि शहर में कई जगह जलभराव क्यों हो रहा है? इससे बड़ी आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में दोनों विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि बारिश के समय शहर में जलभराव न हो और लोगों को इससे जूझना न पड़े। मैं अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से लगातार इस पर निगरानी रखूंगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सदर सांसद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, जलकल महाप्रबंधक एसके श्रीवास्तव और जल निगम के एक्सईएन रतनसेन सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त से शहर के मोहल्लों में जलजमाव का कारण पूछा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला व सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed