फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi kisan raised issue of smuggling drug in Loksabha demand for taking action

सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाया ड्रग्स का मुद्दा, केंद्र सरकार से की कार्रवाई की मांग

Tue, 15 Sep 2020 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Sep 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
MP Ravi kisan raised issue of smuggling drug in Loksabha demand for taking action
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

संसद सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने ड्रग्स का मामला उठाया। सांसद ने कहा कि चीन व पाकिस्तान से ड्रग्स भारत भेजा जा रहा है। यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है। हाल ही में केंद्र सरकार की तत्परता के कारण इस प्रकार के कई मामले पकड़े भी गए हैं।  

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि दुख की बात यह है कि इस प्रकार की गतिविधियों में फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल पाए गए हैं। यह और खतरनाक है। देश की युवा पीढ़ी फिल्मी कलाकारों का अनुसरण करती है। केंद्र सरकार से आग्रह है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। दोषियों को जल्दी पकड़ा जाए और उन्हें उचित सजा दी जाए। पड़ोसी देशों की साजिश को नाकाम करने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन


जय प्रकाश निषाद ने ली शपथ
राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने सोमवार को संसद में शपथ लिया। साथ ही कहा कि भाजपा की नीतियों पर चलकर जनसेवा करनी है। जय प्रकाश गोरखपुर के रहने वाले हैं। भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव में टिकट दिया था। वह निर्विरोध चुनाव जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed