{"_id":"5ed8b40b136e8b38270b4135","slug":"movie-tickets-booking-will-start-online-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1.0: इन शर्तों पर गोरखपुर में खुल सकते हैं सिनेमाघर, ऑनलाइन लें मूवी के टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 1.0: इन शर्तों पर गोरखपुर में खुल सकते हैं सिनेमाघर, ऑनलाइन लें मूवी के टिकट
Thu, 04 Jun 2020 02:12 PM IST
vivek shukla
रोहित सिंह, गोरखपुर
रोहित सिंह, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:12 PM IST
सार
- हर शो के बाद कराएंगे फॉगिंग
- ऑनलाइन टिकट बिक्री होगी
- बिना मास्क आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
लॉकडाउन के बाद शहर के सिनेमाघर बदले बदले नजर आएंगे। अभी सिनेमाघरों को खोलने की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन सिनेमाघरों ने अपनी तरफ से सतर्कता बरतने की तैयारी कर ली है। सिनेमाघर जब भी शुरू होंगे तो मूवी टिकट केवल ऑनलाइन बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
दो मूवी शो के इंटरवल एक साथ नहीं होंगे और न ही इस समय किसी दूसरे शो का प्रवेश और निकास किया जाएगा। एक शो खत्म होने के बाद दूसरा शो शुरू होने में लगभग आधे घंटे का अंतराल रखा जाएगा। इस दौरान सीटों से लेकर पूरे हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
सिनेमाघरों में सिर्फ फैमिली के सदस्यों को एक साथ सीटें बुक की जाएंगी। इसके बाद अगली बुकिंग दो सीट छोड़कर होगी। सुरक्षा और सतर्कता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
हर शो के बाद कराएंगे फॉगिंग
विजय सिनेमाघर निदेशक उदित टेकरीवाल ने बताया कि इंटरवल में सीटों के आसपास सैनिटाइज किया जाएगा। सिनेमाघर में मास्क, ग्लव्स पहनकर आना जरूरी है। थर्मल स्कैनर से जांच के बाद ही सिनेमाघर के अंदर प्रवेश मिलेगा।
ऑनलाइन टिकट बिक्री होगी
एडी सिनेमा निदेशक नीरज दास ने बताया कि पहले भी ऑनलाइन टिकट बिक्री होती थी। इसे अब पूरी तरह लागू किया जाएगा। टिकट बुक करते समय ही रिफ्रेशमेंट भी बुक करना होगा। हॉल में प्रवेश करते वक्त सैनिटाइजेशन टनल या स्प्रे से गुजरना होगा। हर शो के खत्म होने पर हॉल को सील कर आधे घंटे सैनिटाइज कराया जाएगा। ग्राहकों की सुरक्षा का ख्याल करना सबकी प्राथमिकता रहेगी।
ऑनलाइन टिकट बिक्री होगी
एडी सिनेमा निदेशक नीरज दास ने बताया कि पहले भी ऑनलाइन टिकट बिक्री होती थी। इसे अब पूरी तरह लागू किया जाएगा। टिकट बुक करते समय ही रिफ्रेशमेंट भी बुक करना होगा। हॉल में प्रवेश करते वक्त सैनिटाइजेशन टनल या स्प्रे से गुजरना होगा। हर शो के खत्म होने पर हॉल को सील कर आधे घंटे सैनिटाइज कराया जाएगा। ग्राहकों की सुरक्षा का ख्याल करना सबकी प्राथमिकता रहेगी।
बिना मास्क आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश
निदेशक माया सिनेप्लेक्स सोमेंद्र मोदन दास ने बताया कि ऑनलाइन टिकट के साथ काउंटर पर भी टिकट दिया जाएगा, लेकिन पहले की तरह नहीं। रिफ्रेशमेंट का भी खास ख्याल रखा जाएगा। हर रिफ्रेशमेंट पैकेट के बाद कर्मचारी को दूसरा ग्लव्स पहनना होगा। परिवार के सदस्यों को साथ में और दूसरी टिकट में सीटों का अंतराल रखा जाएगा।