फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mountaineer nitish singh will hoist Tiranga on Friendship Peak

UP News: 17,355 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा फहराएंगे नीतीश, CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर ने सौंपा तिरंगा

Thu, 01 Sep 2022 04:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Sep 2022 04:10 PM IST
सार

नीतीश के पिता अमरजीत सिंह भारतीय सेना में लांस नायक थे। पिता की उत्तराखंड में तैनाती के दौरान नीतीश आर्मी स्कूल रूड़की में कक्षा पांच में पढ़ाई करते थे। एक बार परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश स्थित सोलन जाना पड़ा था। इस दौरान पहाड़ों और प्रकृति की अनोखी छंटा ने उनका मन मोह लिया।

विज्ञापन
mountaineer nitish singh will hoist Tiranga on Friendship Peak
दिल्ली में सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर ने गोरखपुर के लाल को सौंपा तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के रहने वाले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह हिमाचल प्रदेश की 17,355 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक पर चढ़ाई करेंगे। वह दो सितंबर को हिमाचल की सोलंग वैली से अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। बुधवार को सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर नवल बजाज ने नीतीश को तिरंगा सौंपकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर पश्चिमी, न्यू कॉलोनी के रहने वाले नीतीश के पिता अमरजीत सिंह भारतीय सेना में लांस नायक थे। पिता की उत्तराखंड में तैनाती के दौरान नीतीश आर्मी स्कूल रूड़की में कक्षा पांच में पढ़ाई करते थे। एक बार परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश स्थित सोलन जाना पड़ा था। इस दौरान पहाड़ों और प्रकृति की अनोखी छंटा ने उनका मन मोह लिया।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई के दौरान उनका शौक परवान चढ़ा। राजेंद्र नगर में मां जलसा देवी, भाई नीरज सिंह, दीपक सिंह और बहन नीतू सिंह के साथ रहने वाले नीतीश ने बारहवीं की पढ़ाई राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा
  • 2018 में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप और लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 2019 में अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर।
  • 2020 में उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी और माउंट रूद्र गैरा।
  • 2021 में अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed