फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Food department raids Gorakhpur, seizes 3.5 quintals of mouldy sweets

Gorakhpur News: होली से पहले धंधेबाजी शुरू...3.5 क्विंटल फफूंद लगी मिठाई पकड़ी- 4 दुकानों में मारा छापा

Sat, 21 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:50 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर फफूंद लगे बेसन के लड्डू और सोनपापड़ी मिली। इसकी जांच के लिए नमूने लिए गए। खराब हो चुकी मिठाई को नष्ट करा दिया गया। शिवकृपा स्वीट्स पैडलेगंज से खोआ-बर्फी के नमूने लिए गए। इस मामले में दुकानदार को नोटिस दिया गया। एक ही नाम से पैडलेगंज और बेतियाहाता में दुकान है, जबकि लाइसेंस एक ही स्थान का है।

विज्ञापन
Food department raids Gorakhpur, seizes 3.5 quintals of mouldy sweets
मिलावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली से पहले खाद्य सामग्री में मिलावट करने वाले धंधेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को चार दुकानों पर छापा मारा। तारामंडल क्षेत्र में न्यू बिजनौर स्वीट्स की निर्माण यूनिट में अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए गए। टीम ने यूनिट में लगभग 3.5 क्विंटल फफूंद लगी मिठाई को मौके पर नष्ट करा दिया। टीम ने मिठाइयों के चार नमूने लिए।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर फफूंद लगे बेसन के लड्डू और सोनपापड़ी मिली। इसकी जांच के लिए नमूने लिए गए। खराब हो चुकी मिठाई को नष्ट करा दिया गया। शिवकृपा स्वीट्स पैडलेगंज से खोआ-बर्फी के नमूने लिए गए। इस मामले में दुकानदार को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


एक ही नाम से पैडलेगंज और बेतियाहाता में दुकान है, जबकि लाइसेंस एक ही स्थान का है। अंशिका उद्योग निजामपुर से ग्रीन चिली सॉस और मोहद्दीपुर न्यू आरसीएम से बेसन के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावटखोरी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed