फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother went to save daughter drowning in flood also lost her life Gorakhpur

गोरखपुर: बाढ़ में डूब रही बेटी को बचाने गई मां की भी गई जान, दो मिनट में तबाह हो गया पूरा परिवार

Fri, 03 Sep 2021 09:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Sep 2021 09:26 PM IST
सार

बांसगांव इलाके में हुआ हादसा, दुधमुंही बच्ची हाथ से फिसल कर गिर गई थी, मां बेटी की मौत से गांव में छाया मातम।

विज्ञापन
Mother went to save daughter drowning in flood also lost her life Gorakhpur
घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बांसगांव इलाके के चाड़ी गांव के परसौना टोला में शुक्रवार की शाम चार बजे हाथ से फिसल कर गिरी छह महीने की बच्ची अन्ना को बचाने के चक्कर में मां कंचन (27) भी डूब गई। गांव वालों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और फिर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मां-बेटी की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चंद्रभान अपनी पत्नी कंचन और बच्ची के साथ गांव पर ही रहकर खेती का काम करते थे। इन दिनों बाढ़ का पानी आने की वजह से सभी छत पर गुजर बसर कर रहे हैं। चंद्रभान के घर के एक तरफ गड्ढा होने की वजह से वहां पर काफी गहराई तक पानी आ गया है। शुक्रवार को बच्ची अन्ना को शौच हो गया था।
विज्ञापन


मां कंचन बाढ़ के पानी से बच्ची की गंदगी धोने गई थी। इसी दौरान बच्ची हाथ से फिसल कर डूबने लगी। बच्ची को डूबता देख मां भी बचाने को लपकी और वह भी पानी में गिरकर डूबने लगी। शोर मचाने पर पति चंद्रभान कूदा और ग्रामीण भी पहुंचे, मगर जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। यह पूरी घटना दो मिनट के अंदर ही घटित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
चंद्रभान की कंचन से डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों की छह महीने की बच्ची थी। बच्ची होने के बाद पिता चंद्रभान ने बाहर जाकर काम करने का फैसला बदल लिया और गांव में ही खेती, मजदूरी करके जीवन यापन करता है। हादसे के बाद से चंद्रभान बदहवास है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed