{"_id":"618fdad94376e32752495359","slug":"mother-snatched-mobile-girl-jumped-in-river-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मां ने मोबाइल छीना तो युवती ने नदी में लगा दी छलांग, एक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मां ने मोबाइल छीना तो युवती ने नदी में लगा दी छलांग, एक की तलाश जारी
Sat, 13 Nov 2021 09:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Nov 2021 09:03 PM IST
सार
कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक युवती की तलाश कराई मगर उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सरयू नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल छीन लेने से नाराज युवती ने शनिवार की भोर में मुक्तिपथ के शहीद स्मारक से सरयू नदी में छलांग लगा दी। बेटी को बचाने के लिए मां भी नदी में कूद पड़ी। मां-बेटी को कूदता देख नाविक भी नदी में उतर गए। काफी प्रयास के बाद मां को बचा लिया गया लेकिन बेटी लापता है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शुक्रवार की रात बेटी को मोबाइल पर ज्यादा बातचीत करने से मना कर डांटते हुए मोबाइल छीन लिया था। इससे नाराज बेटी भोर में घर से निकल गई। पीछे-पीछे उसे मनाने के लिए मां भी चल पड़ीं।
विज्ञापन
भोर में करीब चार बजे बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ के शहीद स्मारक से निशा ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। पीछे-पीछे आ रहीं मां भी नदी में कूद पड़ीं। मुक्तिपथ पर मौजूद नाविकों ने किसी तरह मां को बचा लिया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी निशा का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक युवती की तलाश कराई मगर उसका कोई पता नहीं चल सका है। युवती की खोज कराई जा रही है।