फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother of young man making video beaten to death in Gorakhpur

पुरानी रंजिश में कत्ल: वीडियो बना रहे युवक की मां को पीटकर मार डाला, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 19 Sep 2023 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो भटहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो भटहट (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Sep 2023 10:45 AM IST
सार

बलवंत सिंह व प्रकाश शर्मा के बीच पुरानी रंजिश है। सोमवार की शाम इन दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला विक्की घटना का वीडियो बनाने लगा। इस बात से नाराज बलवंत ने मोबाइल फोन मांगा तो विक्की ने मना कर दिया। मारपीट होने पर मां यशोदा देवी (55) बीच में आईं तो उन पर किसी ने ईंट चला दिया। सीने पर ईंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Mother of young man making video beaten to death in Gorakhpur
मृतक यशोदा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के बरगदही गांव के परती टोला में सोमवार की शाम में दो लोगों में पुरानी रंजिश में हो रही मारपीट का वीडियो बनाने वाले युवक की मां की पिटाई से मौत हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने वीडियो बना रहे युवक से मोबाइल मांगा। उसने मना किया तो उसे पीटने लगे।

विज्ञापन


बचाव में मां के आने पर उसकी भी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक किशोरी भी घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीन महीने पहले हुई थी शादी: तीज के दिन ही दुल्हन पहुंची थाने, बोली- पति ने घर से निकाल दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बरगदही गांव में बलवंत सिंह व प्रकाश शर्मा के बीच पुरानी रंजिश है। सोमवार की शाम इन दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला विक्की घटना का वीडियो बनाने लगा। मारपीट में बलवंत की बेटी खुशबू घायल हो गई थी, उसका भी वीडियो बना लिया।

इस बात से नाराज बलवंत ने मोबाइल फोन मांगा तो विक्की ने मना कर दिया। विक्की से मारपीट होने पर मां यशोदा देवी (55) बीचबचाव में आईं तो उन पर किसी ने ईंट चला दिया। सीने पर ईंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मारपीट में मौत की सूचना मिलते ही एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ चौरीचौरा योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल किशोरी को अस्पताल भेजा गया। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: पिता का साया हटा, मां बनीं ढाल और बेटी टॉपर

गांव में बेटे पर ही ईंट मारने की चर्चा
वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि बलवंत सिंह जब मोबाइल फोन मांगने के लिए विक्की के पास गए तो मारपीट हो गई। इस दौरान विक्की ने ईंट चला दी। बलवंत किनारे हट गया। इस दौरान ईंट, विक्की की मां को ही लग गई और उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed