{"_id":"5e31838e8ebc3e4b1d52d4c4","slug":"mother-of-two-children-missing-from-gorakhpur-khichdi-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेलाः दो बच्चों की मां खिचड़ी मेले से हुई लापता, जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेलाः दो बच्चों की मां खिचड़ी मेले से हुई लापता, जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस
Wed, 29 Jan 2020 07:09 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
gorakhnath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले खिचड़ी मेले में पति और बच्चों के साथ घूमने आई पच्चीस वर्षीय महिला लापता हो गई। घटना बीते 26 जनवरी की है। बुधवार को पति पुलिस के पास पहुंचा और महिला की तलाश करने की गुहार लगाई। उसने एक युवक पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहजनवां कस्बे में किराए का कमरा लेकर एक युवक पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। वह पास के एक जूट मिल में कर्मचारी है। वह बीते 26 जनवरी को पत्नी और बच्चों के साथ खिचड़ी मेला घूमने आया था। मेले से उसकी पत्नी लापता हो गई। उसने बहुत तलाश की मगर वह नहीं मिली। रिश्तेदारों के यहां भी खोजा लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पति और उसका छोटा भाई बुधवार को धर्मशाला चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई और पत्नी को तलाश करने की गुहार लगाई। बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी अपने मोबाइल से सिद्घार्थनगर के एक युवक से बात करती थी।
जानकारी होने पर मैंने मोबाइल ले लिया तो वो चोरी छिपे मेरे मोबाइल से उस युवक से बात करने लगी। बताया कि युवक भी तभी से गायब है। उसने आशंका जताया की पत्नी को वही युवक भगा ले गया है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर दोनों की तलाश कर रही है।