फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother of three children commits suicide after not being able to repay group loan

Gorakhpur News: समूह का कर्ज नहीं चुका पाने पर तीन बच्चों की मां ने की खुदकुशी

Thu, 02 May 2024 05:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Mother of three children commits suicide after not being able to repay group loan
खजनी (गोरखपुर)। इलाके के रामपुर मलौली गांव में कर्ज से परेशान साजिदा (29) ने मंगलवार रात 11 बजे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। हादसे के समय घर में सिर्फ तीन छोटे बच्चे ही थे। सास शादी समारोह में गई थीं। लौटने पर उसने फंदे से लटका शव देखकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, साजिदा के पति सद्दाम तीन महीने से कमाने के लिए बंगलुरू गया हुआ है। ससुर की मौत हो चुकी है और सास बगल के गांव के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। सास आमिना व आसपास के लोगों ने बताया कि साजिदा ने समूज से एक लाख 55 हजार रुपये का कर्ज लिया था। जिसको जमा नहीं कर पा रही थी। कर्ज वसूलने वाले आए दिन उसके घर पर पहुंच रहे थे। इसी लिए बेटा भी कमाने के लिए गया था। साजिदा ने कई बार में रुपये लिए थे, लेकिन जमा नहीं कर पा रही थी। इसी से वह काफी अवसाद में भी रहने लगी थी। रात में खुद को अकेला पाकर सिलिंडर के सहारे ऊपर छत के कुंडा में फंदा लगा ली। मृतका को दो लड़के हैं, जिनमें बड़ा बेटा 6 साल, छोटा 4 साल का है तथा एक 8 माह की बेटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed