{"_id":"69e14ff093d1e0dde1025440","slug":"mother-in-law-and-sister-in-law-beat-daughter-in-law-outside-the-police-station-challaned-for-disturbing-peace-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1291717-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थाने के बाहर सास और ननद ने बहू को पीटा, शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थाने के बाहर सास और ननद ने बहू को पीटा, शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
- पति के खिलाफ शिकायत पर थाने बुलाने के दौरान घटना, पुलिस ने बीच-बचाव कर बचाया
- किराया के मकान में रहने वाली बहू ने दर्ज कराई प्राथमिकी, घर लौटने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
गोरखपुर। चिलुआताल थाने के सामने उस समय हंगामा हो गया जब पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला के साथ थाने के गेट के बाहर ही मारपीट और गाली-गलौज शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में आरोपी सास-ननद को शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
महाराजगंज के फरेंदा भगवतनगर निवासी शैलेश कुमार की पत्नी किरन वर्तमान में फुलवारी ढाबा करीमनगर में किराए के मकान में रहती हैं। किरन ने बताया कि उसने बीते शनिवार को पति के खिलाफ मारपीट से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। आरोप है कि जब वह थाने पहुंची तो थाना गेट के पास ही उसकी सास सुनीता और ननद रीना चौहान ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर मारपीट करने लगी। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि वह घर आई तो उसे जान से मार दिया जाएगा और उसके बच्चे को भी छोड़ने की बात कही गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर महिला को बचाया। बाद में पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की आगे की विधिक जांच में जुटी हुई है।