फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother commits suicide by poisoning ten month old son in Gorakhpur

गोरखपुर: दस महीने के बेटे को जहर देकर मां ने की खुदकुशी, पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने उठाया ये कदम

Sat, 08 Jan 2022 12:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jan 2022 12:48 PM IST
सार

मृतका की मां ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मां-बेटे को जहर देकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mother commits suicide by poisoning ten month old son in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुलरिहा इलाके के बाजार में पारिवारिक विवाद में शुक्रवार की देर शाम 10 माह के बेटे को जहर देने के बाद मां ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस तरह की हाल के दिनों में यह तीसरी घटना है। अभी गुलरिहा में ही एक पिता ने बेटे के खुदकुशी करने पर खुद भी जान दे दी थी। उधर, मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा बाजार निवासी विद्याधर गुप्ता की 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका का 10 माह का बेटा लड्डू था। पति बाहर कमाता है। शुक्रवार को प्रियंका का घरवालों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में गई और बच्चे को जहर खिला दिया। इसके बाद उसने भी जहर खा लिया। जानकारी होने पर घरवाले दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
सूचना पर पहुंची चिलुआताल के कुसहरा निवासी मां कुसुम पत्नी राकेश गुप्ता ने तहरीर देकर दहेज के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही सास, ससुर, जेठानी व पति दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि जहर देकर दोनों की हत्या की गई है। गुलरिहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के दिनों में यह तीसरी घटना

हाल के दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है। अभी 17 दिसंबर को गुलरिहा थाना क्षेत्र के ही ठाकुर नंबर एक में पारिवारिक कलह में पिटाई के बाद बेटे गोंविद ने खुदकुशी कर ली थी। उसकी मौत से आहत पिता रामविलास पटेल ने भी खुदकुशी कर ली थी। इसी तरह की घटना बड़हलगंज इलाके में भी सामने आई थी। पांच जनवरी को तीहा मोहम्मद गांव में 12 वर्षीय बेटे राहुल को चाकू मारने के बाद पिता रामबदन ने खुद को भी चाकू घोंप लिया था। हालांकि दोनों सुरक्षित हैं। फिर शुक्रवार को इस तरह की यह तीसरी घटना सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed