{"_id":"5f7b45478ebc3e9bb9259429","slug":"mother-and-son-killed-in-bike-accident-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनियंत्रित बाइक घर में घुसी, दो माह के बेटे संग मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनियंत्रित बाइक घर में घुसी, दो माह के बेटे संग मां की मौत
Mon, 05 Oct 2020 09:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर सोमवार की सायं करीब साढ़े सात बजे अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से घर के दरवाजे पर बैठी महिला और उस दौरान गोद में बैठे उसके बेटे की मौत हो गई। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजयसलहिया चौराहा निवासी ज्ञानप्रकाश की पत्नी पूजा (30) सोमवार की सायं करीब साढ़े सात घर के दरवाजे में दो माह के बेटे आदित्य को गोद में लेकर बैठी थी। उसी दौरान बृजमनगंज की तरफ से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मां-बेटे को चपेट में ले ली।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिए। इसकी सूचना पर स्थानीय लोग उग्र हो गए। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। उनको भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। एसओ संजय दुबे ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।