फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mother and Newborn corona positive got in brd medical college gorakhpur

बीआरडी में मां के गर्भ से कोरोना संक्रमित निकला नवजात, दोनों का चल रहा इलाज

Sun, 18 Oct 2020 06:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 18 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
mother and Newborn corona positive got in brd medical college gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छह माह के अंदर दूसरी बार प्रसूता के साथ नवजात संक्रमित मिला है। खास बात यह है कि प्रसूता को कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन एहतियात के तौर पर जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद नवजात के पैदा होने के महज पांच से सात घंटे बाद ही नमूना लिया गया। नवजात की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मां और बेटे दोनों का कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, देवरिया के तरकुलवा की रहने वाली 23 वर्षीय महिला 12 अक्तूबर को निजी वाहन से प्रसव के लिए देर रात बीआरडी पहुंची। रात में ही कॉलेज प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कोरोना जांच कराई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि महिला में कोई भी कोरोना के लक्षण नहीं थे। इसके अगले दिन प्रसव के बाद नवजात को जन्म दिया। इस पर टीम ने नवजात का भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


जहां उसकी रिपोर्ट 16 अक्तूबर को पॉजिटिव आई है। दोनों का इलाज कोरोना वार्ड में चल रहा है। चिकित्सकों का मानना है मां के गर्भ में ही बच्चे के संक्रमित होने की पूरी आशंका है। लेकिन जब तक इस पर शोध नहीं हो जाता तब तक सही जानकारी दे पाना संभव नहीं है। बता दें कि इससे पूर्व भी पिपराइच की एक प्रसूता और उसका नवजात बच्चा संक्रमित मिल चुका है। बता दें कि दोनों की रिपोर्ट दो-दो बार पॉजिटिव आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

108 संक्रमित प्रसूताओं का कराया गया है प्रसव

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले छह माह में 108 संक्रमित प्रसूताओं का प्रसव कराया गया। इनमें 26 का सामान्य व 81 का ऑपरेशन से प्रसव हुआ। छह महिलाओं ने जुड़वा व एक ने चार बच्चों को जन्म दिया। इस दौरान कुल 116 नवजात पैदा हुए हैं।  
 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि अब तक एक को छोड़कर संक्रमित प्रसूताओं के सभी बच्चे कोरोना से से मुक्त रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में ऐसा दूसरा मामला सामने आया है कि मां के साथ नवजात संक्रमित मिला है। दोनों का इलाज कोरोना वार्ड में चल रहा है। दोनों की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed