UP Election 2022: गोरखपुर में पिपराइच और चिल्लूपार के सबसे अधिक बूथ निगरानी में, जानिए क्या है वजह
कंट्रोल रूम में दिखेगी जिले के आधे से अधिक बूथों के मतदान की हर गतिविधि, 18 एलसीडी टीवी लगेगी, 2513 बूथों की होगी वेबकास्टिंग, 1723 कर्मचारी तैनात किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीसीटीवी कैमरों की मदद से सर्वाधिक पिपराइच और चिल्लूपार के बूथों की निगरानी होगी। पिपराइच के 312, तो चिल्लूपार के 310 बूथों की वेबकास्टिंग होगी। तीन मार्च को मतदान वाले दिन जिले के आधे से अधिक बूथों की हर गतिविधि कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम और प्रेक्षकों के कक्ष में दिखाई पड़ेगी।
इसके लिए वहां विधानसभा क्षेत्रवार दो-दो एलसीडी टीवी लगाई जा रही है। एक-एक टीवी प्रेक्षकों के कक्ष में लगाई जाएगी। यही नहीं, केंद्रीय निर्वाचन आयोग और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी( सीईओ) कार्यालय से भी कोई अधिकारी सीधे इन बूथों पर नजर रख सकेगा।
आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी क्रिटिकल एवं वल्नरेबल समेत 60 फीसदी बूथों की लाइव वेबकास्टिंग कराई जाएगी। पहले यह संख्या 50 फीसदी तय की गई थी, मगर बाद में 10 फीसदी और बूथों की संख्या बढ़ा दी गई। वेबकास्टिंग की पूरी व्यवस्था के संचालन के लिए डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर को नोडल बनाया गया है, जबकि 1723 कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। सभी को प्रशिक्षण देने का काम पूरा हो चुका है।
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि सभी संवेदनशील समेत जिले की कुल 2513 बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिसका नियंत्रण कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम से होगा। इसके लिए कंट्रोल रूम में नौ एलसीडी टीवी और सभी नौ रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में एक-एक एलसीडी टीवी लगाई जाएगी, जहां इन बूथों की हर गतिविधि दिखाई पड़ेगी।
इतने बूथों पर होगी वेबकास्टिंग की व्यवस्था
विधानसभा क्षेत्र बूथों की संख्या तैनात कार्मिकों की संख्या
कैंपियरगंज 277 152
पिपराइच - 312 154
गोरखपुर शहर- 294- 127
गोरखपुर ग्रामीण- 276- 167
सहजनवां- 273- 175
खजनी- 274- 194
चौरी चौरा- 220- 122
बांसगांव - 277- 248
चिल्लूपार- 310- 194
कुल- 2513 1723