फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 50 students of Purvanchal in Ukraine family members worried

गोरखपुर: यूक्रेन में पूर्वांचल के 50 से ज्यादा छात्र, घरवालों की चिंता बढ़ी

Fri, 18 Feb 2022 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Feb 2022 02:10 PM IST
सार

रामजानकीनगर के आकाश, बिछिया के मनु श्रीवास्तव, बरगदवां की मानसी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहीं है। ज्यादातर एमबीबीएस के छात्र हैं, इनकी कक्षाएं ऑफ लाइन चल रही है।

विज्ञापन
More than 50 students of Purvanchal in Ukraine family members worried
आकाश सिंह और मनुशरण श्रीवास्तव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के संभावित हमले की खबरें सार्वजनिक होते ही पूर्वांचल के 50 से ज्यादा घरों के लोग तनाव में हैं। इन घरों के बेटे या बेटियां यूक्रेन पढ़ने गए हैं। इसमें शहर के भी कई परिवार शामिल हैं। घरवाले बेहद तनाव में हैं और व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों से संपर्क बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


शहर के रामजानकी नगर मोहल्ले में रहने वाले अजीत सिंह के बेटे आकाश सिंह इस समय यूक्रेन के शहर खारकीव में नेशनल मेडिकल कालेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र हैं। अजीत सिंह इस समय दिल्ली में हैं और विदेश मंत्रालय व यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं। रोजाना व्हाट्सएप से उनकी बेटे से बात भी हो रही है।
विज्ञापन


अजीत सिंह ने बताया कि यूक्रेन के जिस मेडिकल कालेज में उनका बेटा पढ़ता है, वहां यूपी के करीब 40 छात्र पढ़ते हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल के ही 15 छात्र शामिल हैं। सभी एक-दूसरे के संपर्क में भी हैं। वहां कक्षाएं ऑफलाइन चल रही हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में बरगदवां निवासी मानसी, अयोध्या निवासी अमन ग्रोवर और सिद्धार्थनगर निवासी फिरोज व हैदर भी पढ़ाई कर रहे हैं। सभी यूक्रेन में ही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव बढ़ते ही हवाई जहाज का किराया बढ़ा

बिछिया के अतुल श्रीवास्तव के बेटे मनुशरण श्रीवास्तव भी यूक्रेन में हैं। वह बिनिस्तिया नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र हैं। अतुल की रोजाना बेटे से बात होती है। उन्होंने बताया कि तनाव बढ़ते ही हवाई किराया आसमान छूने लगा।



यूक्रेन की राजधानी कीव से दिल्ली तक का किराया पहले 25 हजार रुपए था, अब यह करीब 95 हजार रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने यूक्रेन में स्थित दूतावास के जरिए सभी भारतीयों को अलर्ट पर रहने को कहा है। इस दौरान एक ऑनलाइन फार्म भी भरवाया गया है। सभी के परिजन संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed