फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 50 Shikshamitras resign

गोरखपुर में 50 से अधिक शिक्षामित्रों ने दिया इस्तीफा, वजह जान लें

Mon, 23 Nov 2020 09:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
More than 50 Shikshamitras resign
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
 गोरखपुर जिले में नियुक्ति हासिल करने वाले 50 से अधिक शिक्षामित्रों ने बेसिक शिक्षा विभाग को इस्तीफा सौंपकर दोबारा सर्विस रिकार्ड को अपडेट करा लिया है। शेष शिक्षक भी अगले सप्ताह तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट करा लेंगे।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में हुई 31277 शिक्षकों की भर्ती के तहत नियुक्ति हासिल करने वाले 86 शिक्षकों को अपना ब्यौरा दोबारा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश शासन की ओर से दिया गया था। शिक्षामित्र के रूप में तैनाती के दौरान इन शिक्षकों ने मानव संपदा पोर्टल पर पूर्व में जानकारी अपलोड किया था। जिससे सहायक अध्यापक के रूप में इनका ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


शिक्षकों का ब्यौरा अपलोड होने में आने वाली परेशानी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को राहत दी। जिसके बाद नवनियुक्त शिक्षकों ने शिक्षामित्र के पद से इस्तीफा देकर अपने सर्विस रिकार्ड को सहायक अध्यापक के रूप में अपडेट कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड होने में परेशानी आ रही थी। अब इनसे इस्तीफा लेकर पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर पुरानी जानकारी को हटाया जा रहा है। उसके बाद इनके सहायक अध्यापक के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed