{"_id":"60c0889b8ebc3ef79460c849","slug":"more-than-44-lakh-saplings-will-be-planted-in-gorakhpur-district-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने दी सीख: गोरखपुर जिले में 44 लाख से अधिक पौधे रोपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने दी सीख: गोरखपुर जिले में 44 लाख से अधिक पौधे रोपेंगे
Wed, 09 Jun 2021 02:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:54 PM IST
सार
प्राकृतिक ऑक्सीजन के लक्ष्य को लेकर इस बार करेंगे पौधरोपण
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels
विस्तार
कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की कमी ने चेतना जगाई है। अब वन विभाग सहित तमाम विभाग पौधे लगाने पर जोर दे रहे हैं। इस बार ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य है ताकि प्राकृतिक ऑक्सीजन व पर्यावरण संरक्षण की चुनौती से पार पाया जा सके। पिछली बार वन विभाग और सरकारी विभागों ने जहां 36 लाख पौधे लगाए थे वहीं इस बार 44 लाख पौधे रोपे जाएंगे। नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा चुके हैं।
पौधरोपण की तैयारियों को लेकर शासन का निर्देश आ गया है। गोरखपुर जिले में इस बार 15 लाख 22 हजार 464 पौधे वन विभाग की तरफ से लगाए जाएंगे। इसके अलावा 28 लाख 92 हजार 427 पौधे अन्य 27 सरकारी विभागों को लगाने होंगे। कुल मिलाकर जिले में 44 लाख 14 हजार 891 पौधे लगाए जाएंगे।
वन विभाग ने इस बार किसी विभाग को लक्ष्य नहीं दिया है। सभी विभागों को पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए इसे बढ़ाने में अपनी सहमति के साथ सहयोग देना होगा। गोरखपुर मंडल में जिलेवार लक्ष्य की पूर्ति के लिए वन विभाग अपनी पौधशालाओं में पौधे तैयार करने में जुट गया है। डीएफओ गोरखपुर वन्य प्रभाग अविनाश कुमार ने बताया कि पौधरोपण कब से किया जाना है, इसकी अभी आधिकारिक सूचना नहीं आई है। लेकिन पौधरोपण की तैयारी को देखते हुए नर्सरियों में पौधे तैयार हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
गोरखपुर मंडल का आंकड़ा
जनपद लक्ष्य (सिर्फ वन विभाग का)
गोरखपुर 1522464
कुशीनगर 1146852
महराजगंज 662688
देवरिया 1094364
योग 4426368
ये पौधे लगेंगे
जामुन, प्रोसोपिस, काला सिरस, बबूल, सबबूल, ढाक, पूला, संजना, नीम, वेसी, कचनार, बेर, बकैन के पौधे लगेंगे। इमारती लकड़ी में सेन, बांस, बबूल, महुआस सागौन के पौधे लगेंगे। फलदार प्रजातियों में इमली, कटहल, बेल के अलावा अमलतास, कैसिया, अशोक, कदम, चमेली व अन्य पौधे लगाए जाएंगे।