Gorakhpur News: एक दिन में लगाए 37.52 लाख से ज्यादा पौधे, स्थापित होंगे दो शक्ति वन
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि देर शाम जब आंकड़ा आया तो 37.52 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए थे। यह निर्धारित लक्ष्य से बहुत ज्यादा है। इससे विभागीय अफसर उत्साहित हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम आगे बढ़े हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में वन विभाग ने मंगलवार को जिले के 20 विकास खंडों में 37.52 लाख 920 पौधे लगाने का आंकड़ा जारी किया है। 23 विभागों के सहयोग से पौधरोपण अभियान सफल हुआ है।
गोरक्षनगरी में एक दिन में ही 6.17 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव दीपक कुमार, मुख्य वन संरक्षक भीमसेन, मेयर सीताराम जायसवाल, सांसद रवि किशन शुक्ला व डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने चिड़ियाघर परिसर में पौधे लगाए हैं।
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि देर शाम जब आंकड़ा आया तो 37.52 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए थे। यह निर्धारित लक्ष्य से बहुत ज्यादा है। इससे विभागीय अफसर उत्साहित हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम आगे बढ़े हैं। अब पौधों की देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करनी है।
वन विभाग के अफसरों की देखरेख में चला अभियान
गोरखपुर वन रेंज मुख्यालय पर रेंजर सुधीर कुमार, संजय कुमार, तिनकोनिया में रामसूरत यादव, सहजनवां में अजय प्रताप सिंह, बांसगांव में इम्तियाज अहमद, बड़हलगंज में ज्ञानेश्वर शुक्ला, खजनी में दिनेश कुमार चौरसिया, कैंपियरगंज में अखिलेश दुबे की देखरेख में पौधरोपण अभियान चला। इसी तरह महराजगंज पार्ट के बांकी रेंज में जगदंबा पाठक, परतावल में प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व फरेंदा में अरुण कुमार सिंह ने पौधरोपण कराया।
विभाग पौधा लगाने का लक्ष्य पौधे लगाए
वन विभाग 1,36,500 15,00,520
पर्यावरण विभाग 1,58,600 1,68,600
ग्राम विकास विभाग 15,44,300 15,44,300
आवास विकास विभाग 3,800 0450
औद्योगिक विकास विभाग 2,300 2,300
नगर विकास विभाग 44,000 45,240
लोक निर्माण विभाग 6,000 6,000
जल शक्ति-सिंचाई विभाग 6,000 4,410
रेशम विभाग 18,300 18300
कृषि विभाग 2,41,900 2,41,900
पशुपालन विभाग 3,600 3,600
सहकारिता विभाग 5,800 5,800
उद्योग विभाग 5,500 5,500
ऊर्जा विभाग 2,900 2,900
माध्यमिक शिक्षा 2,900 2,900
बेसिक शिक्षा 2,900 2,900
प्राविधिक शिक्षा 3,600 1,000
उच्च शिक्षा 13,900 13,900
श्रम विभाग 1,500 1,500
स्वास्थ्य विभाग 5,800 5,800
परिवहन विभाग 1,500 1,200
रेलवे विभाग 11,800 11,000
रक्षा विभाग 3,800 1,200
उद्यान विभाग 1,57,900 1,57,900
गृह विभाग/ पुलिस 300 3,800
कुल- 36,17,400 37,52,920
आज लगेंगे 3.62 लाख पौधे
जिले में बुधवार को भी पौधे लगाए जाएंगे। 3.62 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। वन विभाग 1.36 लाख पौधे लगाएगा। बाकी पौधे दूसरे विभाग लगाएंगे।
दो शक्ति वन स्थापित होंगे, लगेंगे पौधे
गोरखपुर वन प्रभाग में 10-10 हेक्टेयर के दो शक्ति वन भी स्थापित होंगे। गोरखपुर वन प्रभाग के खोराबार ब्लॉक रामगढ़ कंपार्ट नंबर पांच भाग दो और महराजगंज पार्ट के बृजमनगंज कंपार्ट नंबर सात के भाग एक में शक्ति वन स्थापित होगा। गोरखपुर वन प्रभाग व हेरिटेज फाउंडेशन के सहयोग से बुधवार सुबह 10:30 बजे से वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की जाएगी। चरगांवा की ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह व हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनीता अग्रवाल की मौजूदगी में पौधे लगेंगे।
चिड़ियाघर में गैंडे को खिलाया केला
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चिड़ियाघर का भ्रमण किया और गैंडों को केला भी खिलाया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद रवि किशन, विधायक प्रदीप शुक्ला भी मौजूद रहें।