फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 26 thousand houses increased in city

Gorakhpur: शहर में बढ़ गए 26 हजार से ज्यादा मकान, अभी सर्वे जारी

Tue, 12 Jul 2022 05:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jul 2022 05:15 PM IST
सार

जीआईएस सर्वे में मकानों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, अभी सर्वे जारी, नगर आयुक्त ने एक महीने में सर्वे का कार्य पूरा करने का दिया निर्देश।

विज्ञापन
More than 26 thousand houses increased in city
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

विस्तार

गोरखपुर शहर में 26 हजार से ज्यादा मकान बढ़ गए हैं। जीआईएस सर्वे में विभिन्न वार्डों में मकानों की यह हकीकत सामने आई है। हालांकि अभी सर्वे का काम जारी है। ऐसे में नए मकानों की संख्या दो लाख तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन


सोमवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने जीआईएस सर्वे टीम के साथ बैठक की। उन्होंने जीआईएस सर्वे के कार्यों के बारे में टीम लीडर गोपेश मिश्रा से पूछा गया। बताया गया कि 43 वार्डों का सर्वे पूरा हो चुका है। 12 वार्डो में अभी कार्य चल रहा है तथा 14 वार्डों में अभी सर्वे शुरू नहीं हुआ है। अब तक किए गए सर्वे में बताया गया कि वार्डों में कुल 1,41,998 पुरानी संपत्तियां हैं। वर्तमान में सर्वे वार्डों में कुल 1,68,530 संपत्तियां सामने आईं हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने जीआईएस सर्वे टीम को एक महीने में सर्वे का काम पूरा करने का निर्देश दिया। कहा, हर हाल में तीन दिन के अंदर प्रत्येक वार्ड में सर्वे का काम पूर लें। 14 जुलाई को फिर से सर्वे संबंधी बैठक होगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के अलावा कर अधीक्षक बृजेंद्र लाल, जोनल अधिकारी व जीआईएस सर्वे टीम के सदस्य उपस्थित रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed