Gorakhpur: सड़कों पर फर्राटा भर रहीं 200 से अधिक अनफिट स्कूल बसें, 81 बसों की उम्र नहीं हुई पूरी
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग में पंजीकृत 15 वर्ष से भीतर की 81 अनफिट बसों की सूची तैयार की गई है। इन बसों के संचालकों को नोटिस भेजा जा रहा है। अगर समय रहते इन्होंने फिटनेस नहीं कराया तो अभियान में अगर ये बसें सड़क पर चलती मिलीं तो कार्रवाई करते हुए संचालक पर केस दर्ज कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में 200 से अधिक अनफिट स्कूली बसें बच्चों को बैठाकर सड़कों पर फर्राटा भर उनकी जान को जोखिम में डाल रही हैं और जिम्मेदार इससे बेपरवाह हैं। वे नोटिस भेजकर काम चला रहे हैं, जबकि हाल की में सिकरीगंज में हुए स्कूल बस हादसे में दो बच्चों ने जान गंवा दी थी और कई बच्चे घायल हुए थे। इस बड़ी घटना के बाद भी जिम्मेदार अनफिट बस संचालकों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
परिवहन विभाग में 2300 से अधिक स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, इनमें 200 अधिक स्कूल बसें अनफिट हैं। इन बसों में 81 बसें ऐसी हैं जिन्होंने 15 वर्ष की समय सीमा पूरी नहीं की हैं और फिटनेस समाप्त होने के बाद भी अपनी बसों का फिटनेस नहीं कराया है। वे सड़कों पर अपनी बसों को दौड़ा रहे हैं।
परिवहन विभाग में सिकरीगंज के यूएस सेंट्रल एकेडमी की 22 स्कूली बसें पंजीकृत हैं इसमें से 12 अनफिट हैं। बावजूद स्कूल प्रबंधक बच्चों की जान जोखिम में डालकर इन्हें चलवा रहा था।
यूएस सेंट्रल एकेडमी की ये बसें हैं अनफिट
यूपी 53 एफटी 4113
यूपी 53 बीटी 2425
यूपी 53 सीटी 6771
यूपी 53 सीटी 6772
यूपी 53 सीटी 6884
यूपी 52 टी 6770
यूपी 53 सीटी 6954
यूपी 53 सीटी 7779
यूपी 53 एफटी 2036
यूपी 53 सीटी 2037
यूपी 53 एफटी 2050
यूपी 53 एफटी 5253