फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 100 industrial units working in readymade garment sector in Gorakhpur

UP Budget 2023: रेडीमेड गारमेंट का बढ़ेगा उद्योग, मिलेंगे 50 हजार से अधिक रोजगार

Thu, 23 Feb 2023 03:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Feb 2023 03:17 PM IST
सार

सरकार की ओर से इस क्षेत्र को प्राथमिकता में शामिल करने के बाद और तेजी से विकास होने की संभावना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को रेडीमेड गारमेंट क्षेत्र में करीब 1600 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव मिला है। इसमें सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव नाइन समूह की ओर से दिया गया है।

विज्ञापन
More than 100 industrial units working in readymade garment sector in Gorakhpur
एक जिला एक उत्पाद

विस्तार

प्रदेश सरकार ने बजट में रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है। हथकरघा और रेडीमेड गारमेंट क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाओं को देखते हुए इसे बढ़ाने देने पर जोर दिया गया है। गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल है।
विज्ञापन


इसके चलते जिले में रेडीमेड उद्योग की संभावनाएं और तेज हो गई हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें करोड़ों रुपये के निवेश के प्रस्ताव भी मिल चुके हैं। इससे करीब 5, 000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना भी है।
विज्ञापन


जिले में करीब 100 से अधिक इकाईयां रेडीमेड गारमेंट से जुड़ी हैं। इन इकाइयों से हजारों लोगों को रोजगार भी मिला है। यहां धागा बनाने से लेकर रेडीमेड गारमेंट तैयार करने तक की इकाईयां चल रही हैं, जिसकी सप्लाई दूसरे प्रदेशों में भी होती है। ओडीओपी में शामिल होने के इनके काम में और तेजी भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से इस क्षेत्र को प्राथमिकता में शामिल करने के बाद और तेजी से विकास होने की संभावना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को रेडीमेड गारमेंट क्षेत्र में करीब 1600 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव मिला है। इसमें सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव नाइन समूह की ओर से दिया गया है।


इसके साथ ही 300 करोड़ रुपये की लागत से निजी टेक्सटाइल पार्क का निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुआ है। दूसरी ओर सरकार ने रेडीमेड गारमेंट में 31 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। अब उम्मीद बढ़ गई है कि रेडीमेड गारमेंट का उद्योग जिले में तेजी से बढ़ेगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed