फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 100 bighas of wheat crop burnt due to fire in Gorakhpur

गोरखपुर: आग में जले किसानों के अरमान, 100 बीघा फसल राख

Sat, 16 Apr 2022 12:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Apr 2022 12:12 PM IST
सार

लेखपाल चंद्रमणि चौरसिया ने बताया कि, किसानों के गेहूं की फसल में कटाई का काम चल रहा था। आग अज्ञात कारणों से लगी। प्रशासन की ओर से किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
 

विज्ञापन
More than 100 bighas of wheat crop burnt due to fire in Gorakhpur
गोरखपुर में गेंहू की फसल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को कई स्थानों पर आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मीरपुर ग्रामसभा के सिवान में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग क्षेत्र के 100 बीघा को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान खेत में गेहूं से लदी एक ट्रॉली भी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर कंबाइन से गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था अचानक गेहूं की खड़ी फसल के बीच से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और सैकड़ों बीघा खड़ी फसल को अपनी जद में ले लिया। इस दौरान गेहूं लदी एक ट्रॉली भी इसकी चपेट में आ गई। भीषण आग लगने की घटना के बाद किसानों में हड़कंप मच गया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने अगलगी की सूचना फायर बिग्रेड को दी।
विज्ञापन


मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी के साथ पहुंचे, लेकिन फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने में अक्षम रहे। हालांकि जब तक ग्रामीणों ने किसी तरीके से आग पर काबू पाया तब तक रवि सिंह, झिनकू, जयप्रकाश, रामदरश सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, विष्णु प्रताप सिंह आदि किसानों की 100 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल चंद्रमणि चौरसिया ने बताया कि, किसानों के गेहूं की फसल में कटाई का काम चल रहा था। आग अज्ञात कारणों से लगी। प्रशासन की ओर से किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चौरीचौरा : हाई टेंशन लाइन के तार की चिंगार से सथरी गांव में शुक्रवार अपराह्न एक बजे चार एकड़ गेहूं की में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के छोटे लाल राजभर का सात कट्ठा, मुन्ना राजभर का सात कट्ठा, भोला राजभर का सात कट्ठा, मुखलाल राजभर का 11 कट्ठा, सुदर्शन का 15 कट्ठा, सुखन्नदन का 15 कट्ठा, सोनू,  सुरेंद्र व इसरावती का 10 कट्ठा, राम बचन का 15 कट्ठा, अब्दुल वहीद का 10 कट्ठा, अब्दुल मजीद का 10 कट्ठा, अब्दुल हमीद 10 कट्ठा, इरशाद का 15 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। लेखपाल नमन कुमार ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है।

खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा के ढोढरा टोला के सिवान में शुक्रवार तीन बजे के आसपास गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। हालांकि ग्रामीणों ने पंपिंगसेट की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 20 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर नहीं पहुंची। संवाद  

दियारा में आग ने दो किमी तक मचाया तांडव
बेलघाट क्षेत्र के दियारा के बेचिरागी मौजा पथरहा मिस्र में शुक्रवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग रापतपुर, भभया, लच्छीचक, रसूलपुर मिश्र, गायघाट और आजमगढ़ का सेमरी दियारा गांव तक करीब तीन किलोमीटर में फैल गई। इस दौरान खेत में बनाए गए कई झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों तक पुलिस कर्मियों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। गांव के निवासी जितेंद्र निषाद, बलराम निशाद, परदेसी, भोला यादव, ब्रह्मदेव यादव, हरगेन, शिव शंकर, पप्पू यादव आदि किसानों ने कहा कि गेहूं की ज्यादातर कटाई हो गई थी कुछ ही खेतों में फसल खड़ी थी। जगदीश निषाद का छप्पर जलने के कारण भूसे में रखा अनाज राख हो गया। वहीं बलिराम निषाद का लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर रखा हो गई।

बेलीपार थाना क्षेत्र कनईल गांव के लमुहा सिवान में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी ने शुक्रवार दोपहर को तांडव मचा दिया। देखते ही देखते चारों ओर आग फैल गई। इस दौरान लगभग सौ से डेढ़ सौ एकड़ गेहूं की खड़ी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से रीपर मशीन सहित टैक्टर जलकर राख हो गई।

मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बांसगांव दुर्गेश मिश्रा, तहसीलदार संदीप त्रिपाठी, कानूनगो नागेंद्र शुक्ला सहित थानाध्यक्ष बेलीपार ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि भूसा बनाने वाली रीपर मशीन से निकली चिंगारी से सौ से डेढ़ सौ एकड़ किसानों का फसल जल गया है। कल राजस्व विभाग की टीम को भेज कर स्थलीय निरीक्षण करवाया जाएगा।

इस दौरान जिन किसानों की फसल जली है उनको प्रशासन की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाएगा। कनईल गांव के लमुहा सिवान में आग से बृज किशोर शुक्ला, अक्षय बर शुक्ला, सूर्य प्रकाश शुक्ला, झन्ने  शुक्ला, जनार्दन शुक्ला, मदन शुक्ला, कोदई शुक्ला, चंद्र मोहन शुक्ला, संतोष शुक्ला, गोरख शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, सूर्यनाथ शुक्ला, दीपक शुक्ला, मकसूदन शुक्ला, चंद्रमौली शुक्ला, कैलाश यादव सहित दो दर्जन से अधिक किसानों की फसल जल गई है।

झंगहा : शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
झंगहा क्षेत्र के नई बाजार स्थित इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में शुक्रवार सुबह पांच बजे शार्ट सर्किट आग लग गई। जिसमें केबिल, तार, पंखा तथा अन्य वायरिंग का सामान जल गए। लालापुर निवासी ओमप्रकाश यादव की इलेक्ट्रिक सामान की दुकान के साथ उपकरण बनाने का भी कार्य करते है। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने ओमप्रकाश को सूचना दी तथा आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed