{"_id":"64019f717d9590df0609fdf3","slug":"more-than-10-trains-late-at-gorakhpur-station-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: गोरखपुर स्टेशन पर देर आईं 10 से ज्यादा ट्रेनें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: गोरखपुर स्टेशन पर देर आईं 10 से ज्यादा ट्रेनें, यात्री रहे परेशान
Fri, 03 Mar 2023 12:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:49 PM IST
सार
12553 वैशाली एक्सप्रेस चार घंटे तथा 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3:45 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। 15279 नंबर की पुरबिया एक्सप्रेस भी तीन घंटे की देरी से चल रही थी। 15007 कृषक एक्सप्रेस भी 2:30 घंटे विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिहार में कई स्टेशनों के बीच रेल लाइनों पर चल रहे कार्यों के चलते बृहस्पतिवार को 10 से ज्यादा ट्रेनें देर से आईं। बिहार के स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनें छपरा, भटनी और देवरिया में ही रुकते हुए चल रही थीं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान रहें।
विज्ञापन
12553 वैशाली एक्सप्रेस चार घंटे तथा 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3:45 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। 15279 नंबर की पुरबिया एक्सप्रेस भी तीन घंटे की देरी से चल रही थी। 15007 कृषक एक्सप्रेस भी 2:30 घंटे विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस लगभग 2:30 घंटे की देरी से रवाना हुई। लगभग सभी ट्रेनें विलंबित रहीं। यात्री प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। वेटिंग हाल में भी जगह नहीं बची।
विज्ञापन
सोनागिर स्टेशन पर रुकेगी ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस
रेल प्रशासन ने श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में लगने वाले वार्षिक जैन मेला में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे के सोनागिर स्टेशन पर पांच से 15 मार्च तक 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस गाड़ियों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया है।