फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 10 lakh accounts will be closed without linking to Aadhaar in Post Office

Post Office News: डाकखाने में 10 लाख से अधिक खाते हो जाएंगे बंद, खाताधारकों को जल्द पूरा करना होगा यह काम

Fri, 07 Apr 2023 11:04 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह गोरखपुर।
रोहित सिंह गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Apr 2023 11:04 AM IST
सार

डाकघर के जिन खातों में दस हजार रुपये जमा हैं, या पचास हजार रुपये से अधिक का निकासी कर चुके हों, उन्हें अपने खातों से आधार और पैन अनिवार्य रूप से जुड़वाना होगा। 3 अप्रैल को जारी शासनादेश में पैन कार्ड वाले खाताधारकों को भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
More than 10 lakh accounts will be closed without linking to Aadhaar in Post Office
Gorakhpur Post office - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डाक विभाग के 10,91,840 खाते अगले छह माह में बंद हो जाएंगे। खाताधारकों ने इन खातों में अपने आधार को लिंक नहीं करवाया है। अनिवार्य होने के बाद अगर खाताधारकों ने अपने खातों में आधार नंबर को नहीं दर्ज करवाया तो ये पूरी तरह निष्क्रीय हो जाएंगे। एक अप्रैल से इसे लागू किया जाना था। मंडल के डाकघर में शासन की अधिसूचना आने के बाद अब यहां भी इसे लागू कर दिया गया।

विज्ञापन


सरकार ने डाकघरों के विभिन्न खातों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। आधार से लिंक नहीं होने पर खाते बंद हो जाएंगे। हालांकि, पुराने खाताधारकों को यह कार्य 31 मार्च तक कराना था। लेकिन, 4 अप्रैल को जारी शासनादेश में इसमें बदलाव कर दिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर कल आएंगे मुख्यमंत्री, हर विधानसभा क्षेत्र को देंगे विकास की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम के अनुसार, पुराने या नए खाताधारक अब एक अप्रैल 2023 से अगले छह महीने के भीतर डाकघर में खुले अपने खाते से आधार को लिंक करवा सकते हैं। इसके अलावा, नए खाते खुलवाने के लिए मौके पर ही अनिवार्य रूप से मोबाइल व आधार नंबर देना होगा। इसके बिना अब डाकघर में किसी भी तरह का काम नहीं होगा। इसके अलावा डाकघर में राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी), किसान विकास पत्र (केवीपी), लोक भविष्य निधि (पीपीएफ), आवर्ती जमा (आरडी) सहित एमआईएस, एसबी समेत अन्य योजनाओं के तहत सुविधा का लाभ ग्राहकों द्वारा लिया जाता है। डाकघर में खोले गए ऐसे सभी खातों में अब आधार लिंक होना अनिवार्य है। प्रवर डाक अधीक्षक (एसएसपी) मनीष कुमार ने बताया कि डाकघर के सभी खाताधारकों के खाते आधार से लिंक होने जरूरी है। सरकार ने एक मौका और दिया है। अगर इसमें चूक गए तो उनके खाते बंद हो जाएंगे।
 

पैन कार्ड भी लिंक हो, लेकिन कुछ शर्तें हैं

डाकघर के जिन खातों में दस हजार रुपये जमा हैं, या पचास हजार रुपये से अधिक का निकासी कर चुके हों, उन्हें अपने खातों से आधार और पैन अनिवार्य रूप से जुड़वाना होगा। 3 अप्रैल को जारी शासनादेश में पैन कार्ड वाले खाताधारकों को भी निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मासूम की हत्या कर पिता को नहीं है पछतावा, बोला- ऐसी बेटी दुश्मन के घर भी न जन्मे

14 लाख खातों में नहीं जुड़े हैं मोबाइल नंबर
एसएसपी मनीष कुमार ने बताया कि डाकघर के 14 लाख से अधिक खातों में मोबाइल नंबर नहीं दर्ज हैं। इन खातों पर भी कार्रवाई होगी। सरकार की तरफ से 1 अप्रैल 2023 से अगले छह महीनों में इन खाताधारकों को भी अपनी मोबाइल नंबर खाते में दर्ज करवाना होगा। नहीं करवाए तो खाता और उसकी धनराशि दोनों जब्त हो जाएगी।

फर्जी खाते भी हो जाएंगे बंद
डाकघर में पिछले दिनों पुराने खाते, जो बंद हो गए थे, उनसे रुपये के हेरफेर की बात सामने आई थी। तब जांच में सामने आया कि डेड खातों से डाककर्मी सांठगांठ कर रुपयों की निकासी कर लेते थे। उन खातों पर लंबे समय से कोई भी खातेदार दावे के लिए नहीं आते थे। अब आधार अनिवार्य हो जाने से ऐसे सभी खाते खुद बंद हो जाएंगे।
 

सब्सिडी भी हो जाएगी बंद

सरकार से किसी भी प्रकार की सब्सिडी लेते हैं, तो डाकघर के खाते को आधार से जरूर लिंक करवा लें। एसएसपी ने बताया कि ऐसे आधार का नंबर लिंक नहीं होने से खाताधारकों की सभी सब्सिडी भी बंद हो जाएगी। इससे उन्हें आर्थिक क्षति भी होगी।

आंकड़े

 

कुल खाते आधार से जुड़े  नंबर जोड़े गए
18,28,071 7,36,231 4,17,282





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed