{"_id":"6615a6735e5573607601abf9","slug":"moon-not-visible-now-eid-will-be-celebrated-on-11th-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1046-521496-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नहीं दिखा चांद, अब 11 को मनाई जाएगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नहीं दिखा चांद, अब 11 को मनाई जाएगी ईद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले में ईद का चांद नहीं देखा गया। रमजान के 29 रोजे मंगलवार को पूरे हो गए। शाम को सभी ईद का चांद देखने का बेसब्री से इंतजार करते दिखे, लेकिन उन्हें अब एक रोजा और रखना होगा। आस-पास के अन्य शहरों में भी कहीं ईद का चांद नजर नहीं आया। उलमा-ए-अहले सुन्नत की कमेटी ने बातचीत के बाद ऐलान किया कि ईद-उल-फित्र का त्योहार बृहस्पितवार 11 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उलमा किराम ने लोगों को ईद की अग्रिम बधाई दी है।
बाजार में छाई रही रौनक
देश भर में ईद का चांद नजर नहीं आया। ऐसे में अब चांद रात गुरुवार को होगी। इसके बाद भी बाजारों में बुधवार को भी चांद रात जैसी रौनक और भीड़ नजर आई। अमीर-गरीब सब ईद की तैयारी में जुटे रहे। शाह मारूफ, नखास, रेती, घंटाघर, गोरखनाथ, जाफरा बाजार, गीता प्रेस रोड, उर्दू बाजार में खूब भीड़ उमड़ रही है। सारी दुकानें देर रात तक खुली रह रही हैं। हर दुकान पर भीड़ नजर आई। फुटपाथ पर सजी दुकानों पर भी लोगों का हुजूम है। पुरुष, महिला, युवा, बच्चे, बुजुर्ग सभी बाजार में खरीदारी करते नजर आए।
शाह मारूफ, रेती में तो अमीनाबाद जैसी रौनक देखने को मिल रही है। भीड़ इस कदर की पैदल चलना मुश्किल हो गया। कुर्ता पायजामा, टोपी, इत्र, रुमाल की खूब बिक्री हो रही है। महिलाएं सूट, ज्वैलरी, चूड़ी आदि लेती नजर आईं। बच्चे युवा पर्स, चश्मा, बेल्ट आदि की दुकानों पर ज्यादा दिख रहे हैं। जूता चप्पल की दुकानें लोगों से भरी रही। जाफरा बाजार में भी खूब भीड़ उमड़ रही है। सेंवई की खरीदारी नखास, उर्दू बाजार, जाफरा बाजार आदि जगहों से जमकर की गई। मेवा भी खूब बिक रहा है। टेलर की दुकानें देर रात तक खुली रह रही हैं। बुधवार को चांद रात के मौके पर भी इन इलाकों में खूब भीड़ उमड़ने की संभावना है।