{"_id":"60ffeabb8875c02bff2068ce","slug":"month-of-sawan-2021-many-planet-will-change-zodiac","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2021: श्रावण मास में यह ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2021: श्रावण मास में यह ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा लाभ
Wed, 28 Jul 2021 02:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:11 AM IST
सार
श्रावण मास में बुध का दूसरी बार राशि परिवर्तन 09 अगस्त को सूर्य की राशि सिंह में होगा। इस राशि में बुध 26 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
सावन 2021
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। भगवान शिव को इस महीने कई बड़े ग्रह बुध, सूर्य और शुक्र अपना राशि परिवर्तन भी करेंगे। इस दौरान सिंह राशि में बुध और सूर्य के एक साथ होने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, आइए जानते हैं कि श्रावण मास में कौन सा ग्रह कब राशि परिवर्तन करेगा।
विज्ञापन
बुध का कर्क राशि में प्रवेश
25 जुलाई से श्रावण मास लग गया है। श्रावण की शुरुआत के साथ ही 25 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन हो गया है। बुध ने कर्क राशि में प्रवेश किया है।
बुध का सिंह राशि में प्रवेश
श्रावण मास में बुध का दूसरी बार राशि परिवर्तन 09 अगस्त को सूर्य की राशि सिंह में होगा। इस राशि में बुध 26 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश
श्रावण में 11 अगस्त को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान शुक्र बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। यह इस राशि में 06 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद शुक्र का तुला राशि में प्रवेश होगा।
विज्ञापन
सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश
श्रवण में सूर्य का राशि परिवर्तन 17 अगस्त को होगा। इस दौरान सूर्य कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य का बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या में प्रवेश होगा।
सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य योग
सिंह राशि में सूर्य और बुध के मिलने से बुधादित्य योग बनेगा। 09 अगस्त को बुध का और 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश होगा। जिससे 17-26 अगस्त तक सिंह राशि में बुधादित्य योग बनेगा।