{"_id":"649f37a07748a19e99030566","slug":"monsoon-has-come-it-will-rain-for-four-more-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-225438-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में आ गया मानसून, अभी चार दिन होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में आ गया मानसून, अभी चार दिन होगी झमाझम बारिश
Sat, 01 Jul 2023 10:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:03 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को करीब 44 मिलीमीटर बारिश हुई। यह जून माह में अब तक चार साल में हुई सबसे कम बारिश है। जून माह में औसतन 188 मिलीमीटर बारिश आंकड़ा है।
विज्ञापन
लो आ गया मानसून...अभी चार दिन होगी झमाझम बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद मानसून ने दस्तक दे दी। बृहस्पतिवार की देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार को पूरे दिन हुई। झमाझम बारिश के बीच चलीं हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग ने चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार से ही बदलने लगा था। सुबह हल्की फुहारें पड़ीं तो रात में बारिश ने राहत दी। लेकिन, शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होती रही। मौसम खुशनुमा होते ही शाम को रामगढ़ताल, पार्क और गोलघर में भीड़ बढ़ गई। लोगों ने परिवार के साथ बेहतर मौसम का आनंद उठाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार की सुबह साढ़े आठे बजे तक यानी 24 घंटे में 44 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जर्मन हैंगर पंडाल में पीएम सुनाएंगे गीता का सार
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से रात और दिन का मौसम राहत देने वाला रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चार दिनों तक अभी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शनिवार को भी पूरे दिन बारिश की संभावना जताई गई है।
जून में चार साल में हुई सबसे कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को करीब 44 मिलीमीटर बारिश हुई। यह जून माह में अब तक चार साल में हुई सबसे कम बारिश है। जून माह में औसतन 188 मिलीमीटर बारिश आंकड़ा है।
जून में चार साल में हुई सबसे कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को करीब 44 मिलीमीटर बारिश हुई। यह जून माह में अब तक चार साल में हुई सबसे कम बारिश है। जून माह में औसतन 188 मिलीमीटर बारिश आंकड़ा है।