फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations intensified in view of possible program of PM Narendra Modi

PM Modi Visit Gorakhpur: जर्मन हैंगर पंडाल में पीएम सुनाएंगे गीता का सार, फूलों से सजेगा लीला चित्र मंदिर

Sat, 01 Jul 2023 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jul 2023 10:37 AM IST
सार

गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई लिखित पत्र अब तक गीता प्रेस को प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों से उनके कार्यक्रम की जानकारी मिली है। अभी तक जो प्रस्तावित कार्यक्रम है, उसके मुताबिक लीला चित्र मंदिर में भ्रमण के बाद जर्मन हैंगर पंडाल के तले प्रधानमंत्री का संबोधन होगा।

विज्ञापन
Preparations intensified in view of possible program of PM Narendra Modi
गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित

विस्तार

गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गई है। गीता प्रेस में स्थित लीला चित्र मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। जर्मन हैंगर वाले पंडाल में प्रधानमंत्री गीता और गीता प्रेस के महत्व पर बोलेंगे। इसमें तीन सौ से चार सौ विशिष्ट लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने गीताप्रेस परिसर का निरीक्षण किया। उधर कुशीनगर में भी प्रधामंत्री की जनसभा कराने को लेकर रूपरेखा खींची जा रही है। अभी कार्यक्रम तय नहीं है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने गीताप्रेस के ट्रस्टियों और प्रबंधन के लोगों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। प्रधानमंत्री के परिसर में आने-जाने के रास्ते, परिसर में भ्रमण को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई।गीता प्रेस के लीला चित्र मंदिर में देवी देवताओं के प्राचीन व दुर्लभ चित्र मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पहली बारिश: आम बचा न कोई खास, शहर के सभी इलाके लबालब

प्रधानमंत्री गीताप्रेस आने के बाद सबसे पहले मंदिर में ही जाएंगे। इसलिए, सभी आला अधिकारियों ने लीला चित्र मंदिर में जाकर निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आर्ट पेपर पर छपे 225 लीला चित्र वाली पुस्तक शिव महापुराण का विमोचन करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक गीता प्रेस परिसर में भ्रमण करने के दौरान वे छपाई के मशीनों, प्रिंटिंग के कार्यों को देखने के बाद गीता प्रेस के ट्रस्टियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में आ गया मानसून, अभी चार दिन होगी झमाझम बारिश

सभी लोगों के नाम, मोबाइल नंबर और पहचान पत्र भी जुटाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों के प्रशासन की ओर से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी पहले ही स्वीकृति दे दी थी, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके आगमन की तिथि तय नहीं की गई थी। गीता प्रेस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब देश के प्रधानमंत्री गीता प्रेस पहुंच रहे हैं। उनकी तैयारियों में गीता प्रेस प्रबंधन की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।


 

पीएम कार्यालय से नहीं मिला पत्र मगर प्रशासन आश्वस्त

गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई लिखित पत्र अब तक गीता प्रेस को प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों से उनके कार्यक्रम की जानकारी मिली है। अभी तक जो प्रस्तावित कार्यक्रम है, उसके मुताबिक लीला चित्र मंदिर में भ्रमण के बाद जर्मन हैंगर पंडाल के तले प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। कार्यक्रम में करीब 300 से 400 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: परीक्षा परिणाम घोषित नहीं, बीएससी एजी के छात्रों पर छाए संकट के बादल

लीला चित्र मंदिर की होगी सजावट
गीता प्रेस के ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई है। बताया कि गीता प्रेस को सजाने-संवारने का काम शुरू होगा। में स्थित लीला चित्र मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले देशभर के अतिथियों के ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed