फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Money was demanded by creating a fake WhatsApp account of the municipal commissioner.

'हेलो आप कैसे हैं': ठग ने गोरखपुर नगर आयुक्त का बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, कर्मचारी से मांगे रुपये

Tue, 30 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 12:00 AM IST
सार

नगर निगम के एक कर्मचारी के पास एक नंबर से मैसेज आया। इस पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की फोटो लगी थी। फ्रॉड ने लिखा कि 'हेलो आप कैसे हैं और इस समय कहां हैं?' इस पर कर्मचारी ने जवाब दिया कि मैसेज देरी से देखने के लिए माफी चाहता हूं सर।

विज्ञापन
Money was demanded by creating a fake WhatsApp account of the municipal commissioner.
नगर आयुक्त का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मांगे रुपये। स्रोत : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। ठग ने आईडी पर नगर आयुक्त की फोटो भी लगाई है। मामला सामने आने के बाद नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर निगम के एक कर्मचारी के पास एक नंबर से मैसेज आया। इस पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की फोटो लगी थी। फ्रॉड ने लिखा कि 'हेलो आप कैसे हैं और इस समय कहां हैं?' इस पर कर्मचारी ने जवाब दिया कि मैसेज देरी से देखने के लिए माफी चाहता हूं सर।
विज्ञापन


क्या आदेश है बताएं। इसके बाद ठग ने कहा कि 'मुझे आपसे एक जरूरी काम करवाना है, इसे तत्काल करें।' ठग ने कहा कि 'आपसे अनुरोध है कि मेरी ओर से किसी एग्जीक्यूटिव प्रॉस्पेक्ट्स अकाउंट में कुछ राशि जमा कर दें, क्योंकि इस समय मुझे अपनी ऑनलाइन बैंकिंग में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं बाद में आपको वह राशि वापस कर दूंगा। कृपया बताइए कि क्या यह संभव है, ताकि मैं यहां अकाउंट की जानकारी साझा कर सकूं।'''' कर्मचारी ने यह बात उच्चाधिकारियों को बताई तब जाकर इसकी जानकारी हो सकी। प्राथमिक जांच में यह नंबर वियतनाम का बताया जा रहा है।


दरअसल, एक साल पहले भी नगर आयुक्त के नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर रुपये मांगने का मामला सामने आया था। नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे फर्जी मैसेज से सतर्क रहें और इसको रिपोर्ट करते हुए ब्लॉक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed