{"_id":"60bf6a8367f9300e51791509","slug":"money-given-to-sonu-sood-charity-foundation-on-daughter-first-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: बेटी के पहले जन्मदिन पर सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन को दिया पैसा, ट्विटर पर किया था आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: बेटी के पहले जन्मदिन पर सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन को दिया पैसा, ट्विटर पर किया था आग्रह
Tue, 08 Jun 2021 06:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Jun 2021 06:32 PM IST
सार
गिरिजेश मद्धेशिया की बेटी यशिका ने अभिनेता सोनू सूद के संस्था को दिया 10 हजार
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : Insatagram- @sonu_sood
विस्तार
फिल्म अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद के चाहने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना संकट काल में पूर्वांचल व बिहार के मजदूर तबके के लोगों की मदद कर चर्चा में आए सोनू सूद को लोग आदर्श मानने लगे हैं। कसया के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन को 10 हजार रुपये भेजा है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 13 (श्रीराम जानकी नगर) निवासी गिरिजश मद्धेशिया व कुसुम मद्धेशिया की बेटी यशिका के पहले जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए माता-पिता सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन से संपर्क कर कुछ अच्छा कार्य करना चाहते थे।
विज्ञापन
यशिका के पिता गिरिजेश ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद के कार्यों को सोशल मीडिया पर देखकर हमारा परिवार काफी प्रभावित है। हमें लगा कि अभिनेता सोनू सूद के इस तरह के सामाजिक कार्यों में सभी को सकारात्मक सहयोग भी देना चाहिए। लगातार टिवट करके सोनू सूद से जुड़ने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
बताया कि चार जून को किए गए एक ट्वीट का अभिनेता ने छह जून को रिट्विट कर उनके आग्रह को स्वीकार किया। बेटी की तरफ से सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन को 10 हजार की छोटी सी रकम भेजी गई जिसे स्वीकार उन्होंने (सोनू सूद) हमारा हौसला बढ़ाया है।