फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mom! I have a stomach ache today, I will go to school tomorrow.

Gorakhpur News: मम्मी! आज पेट में दर्द है, कल से स्कूल जाऊंगा

Sat, 17 Jan 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mom! I have a stomach ache today, I will go to school tomorrow.
ठण्ढ़ी की छुट्टी के बाद बच्चों का स्कूल खुला तो हंसते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे । संवाद
ठंड की छुट्टी के बाद खुल गए स्कूल, बच्चे हंसते तो कोई रोते हुए भी पहुंचा
विज्ञापन

चिप्स-चॉकलेट पर कई बच्चे मान गए
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ठंड के कारण पिछले दो सप्ताह से अधिक समय तक बंद रहे विद्यालय शुक्रवार को खुल गए। स्कूल खुलने पर अधिकतर बच्चे खुश नजर आए लेकिन लेकिन कुछ ने जाने से बचने के लिए बहाने भी बनाए। किसी ने पेट दर्द का बहाना बनाया तो कुछ ने शनिवार से स्कूल जाने की बात कही। मम्मी ने काफी मान-मनौव्वल की। चिप्स और चॉकलेट के लालच दिए। कुछ मान भी गए। फिर भी पहले दिन स्कूलों में उपस्थिति कम ही रही।
ठंड के कारण बंद स्कूल 18 दिनों बाद शुक्रवार को खुले। स्कूल जाने से बचने के लिए बच्चों ने अपने पिटारे से नए-नए बहाने निकाले। कक्षा यूकेजी के छात्र आयुष शर्मा के पिता संदीप ने बताया कि बेटा सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार तो हुआ फिर अचानक पेट दर्द का बहाना बनाने लगा। उन्होंने चॉकलेट और चिप्स दिलाने का वादा कर उसे मना लिया।
विज्ञापन

इसी तरह पैडलेगंज के अभिषेक ने बताया कि भांजे अनुराग ने स्कूल जाने से बचने के लिए उन्हें झूठ बोलने को कहा। कहा कि उसे स्कूल नहीं जाना, आपके साथ पतंग उड़ानी है। अभिषेक ने कहा कि अगर स्कूल नहीं भेजा तो दोनों को डांट पड़ेगी। तब अनुराग ने कहा कि आप मम्मी से कह दें कि ट्रैफिक में फंस गए थे, इसलिए देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ों को मिला दिन में आराम
विद्यालय के सामने कुछ माताएं आपस में चर्चा करती नजर आईं। एक महिला ने बताया कि लगभग 20 दिनों बाद उन्हें दिन में आराम करने का मौका मिला। उनके दोनों बच्चों ने लगातार परेशान किया था।


विद्यालयों में कम रही उपस्थिति
बेतियाहाता के बनकटीचक में प्राथमिक विद्यालय में 70 छात्रों में केवल 11 बच्चे उपस्थित हुए। अलहदादपुर के कंपोजिट विद्यालय में 120 में से केवल 52 और रावत पाठशाला में 303 में से केवल 52 बच्चे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed