{"_id":"64b7d3632f5b85a55f035555","slug":"molesting-girl-student-while-going-to-coaching-in-gorakhpur-2023-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोहदे की तलाश में दबिश जारी: कोचिंग जाते समय छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे की तलाश में दबिश जारी: कोचिंग जाते समय छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की दी धमकी
Wed, 19 Jul 2023 06:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Jul 2023 06:23 PM IST
सार
गुलरिहा इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा शाहपुर थाना के खजांची स्थित एक कोचिंग में मेडिकल की तैयारी करती है। आरोप है कि आए दिन शाहपुर क्षेत्र का रहने वाला आकाश गौड़ नाम का शोहदा छात्रा को कोचिंग से आते जाते छेड़खानी कर अश्लील हरकत करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके की एक युवती से कोचिंग जाते वक्त एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है। आए दिन पीछा करता है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि एक दिन जबरन रोककर धमकी देते हुए अपना नाम भी बताया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने शाहपुर इलाके में रहने वाले आरोपी आकाश गौड़ पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा शाहपुर थाना के खजांची स्थित एक कोचिंग में मेडिकल की तैयारी करती है। आरोप है कि आए दिन शाहपुर क्षेत्र का रहने वाला आकाश गौड़ कोचिंग से आते-जाते वक्त उससे छेड़खानी कर अश्लील हरकत करता है। नंबर हासिल कर फोन पर गालियां देता है। घर पर शिकायत करने पर फोन कर मम्मी को गाली देता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से गुजरेगा गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, 700 किलोमीटर होगा लंबा
Trending Videos
इससे उसका कोचिंग आना-जाना दूभर हो गया है। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा बुधवार की दोपहर में भाई के साथ थाने पहुंची। छात्रा के लिखित शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।