{"_id":"64a92d473ade5d6c1b048738","slug":"molesting-girl-by-entering-house-beheaded-when-she-protested-2023-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Crime: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Crime: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर सिर फोड़ा
Sat, 08 Jul 2023 03:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Jul 2023 03:07 PM IST
सार
एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सिर पर गंभीर घाव हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर एम्स थाने के रजही इलाके में बृहस्पतिवार की शाम में घर में घुसकर युवती से छेड़खानी व विरोध करने पर मारपीट कर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर गांव के पिंटू पासवान, अभिषेक पासवान, राजन पासवान और पिंटू कुमार के खिलाफ छेड़खानी, गंभीर रूप से मारपीट करने व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवती की मां ने केस दर्ज कराया है। मां ने बताया कि 5 जुलाई 2023 को उनकी बेटी घर में अकेली थी। इस दौरान गांव के चारों आरोपी घर में दाखिल हो गए। युवती से भद्दी भद्दी बात कहने लगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: काफिले के बीच से स्लो मोशन में जनता के करीब पहुंची PM मोदी की गाड़ी, लोगों में छाया उल्लास
आरोपियों ने कहा कि आज मौका है, कई दिनों से यह ध्यान नहीं दे रही है, इसके बाद आरोपी उसके साथ ही छेड़खानी करने लगे। जब युवती घर में भागी तो सभी अंदर घुस गए। जिसके बाद युवकों ने लोहे की रॉड व लाठी से पीटकर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
इसे भी पढ़ें: बच्चे की मौत के बाद भी निजी अस्पताल में होता रहा इलाज, बनाया 70 हजार का बिल
उधर, घटना के बाद चारों युवक गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सिर पर गंभीर घाव हैं।
एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
इसे भी पढ़ें: बच्चे की मौत के बाद भी निजी अस्पताल में होता रहा इलाज, बनाया 70 हजार का बिल
उधर, घटना के बाद चारों युवक गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सिर पर गंभीर घाव हैं।
एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।