{"_id":"64759ec87eccf5435204b873","slug":"molested-victim-became-pregnant-police-sent-accused-to-jail-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर में बदलाव आने के बाद हुआ शक: दुष्कर्म पीड़िता हो गई गर्भवती, दो बुजुर्गों पर लगा था आरोप, मिले बेगुनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर में बदलाव आने के बाद हुआ शक: दुष्कर्म पीड़िता हो गई गर्भवती, दो बुजुर्गों पर लगा था आरोप, मिले बेगुनाह
Tue, 30 May 2023 12:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 May 2023 12:31 PM IST
सार
किशोरी के पिता ने गांव के ही 60 साल उम्र के दो बुजुर्गों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। 25 अप्रैल को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मामले में दोनों बुजुर्ग की भूमिका नहीं है। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में मानसिक रूप से कमजोर 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उधर, किशोरी के पिता इस बात से परेशान है कि इस उम्र में बेटी के गर्भवती होने पर अब वह क्या करें। फिलहाल, पुलिस कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहान बांसगांव के महुआपार निवासी संजय प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके के एक किशोरी की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। वह एक घर में कामकाज के लिए जाती थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जाको राखे साइयां मार सके न कोई: मासूम के ऊपर से गुजर गई कार, उठकर दौड़ी; पर कुछ दूर जाते ही गिर गई और फिर...
विज्ञापन
आरोप लगा कि वहीं पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और वह गर्भवती हो गई। जब उसके शरीर में बदलाव आने लगा तो घरवालों को जानकारी हो पाई। किशोरी के पिता ने गांव के ही 60 साल उम्र के दो बुजुर्गों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।
25 अप्रैल को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मामले में दोनों बुजुर्ग की भूमिका नहीं है। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भेजा।
इसे भी पढ़ें: नदी से मछुआरों ने खींचा जाल तो जिंदा निकली महिला, बुजुर्ग को देखकर हर कोई हैरान, डॉक्टर ने कही ये बात
वहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि वह बयान दे सकती है। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कोर्ट में किशोरी का बयान कराया तो उसने सिर्फ संजय नाम के युवक का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।