{"_id":"64acf370ff547eebd6080cea","slug":"molested-of-mentally-ill-girl-case-registered-in-gorakhpur-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हैवानित: झाड़ी में ले जाकर मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हैवानित: झाड़ी में ले जाकर मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश; केस दर्ज
Tue, 11 Jul 2023 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो,बड़हलगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो,बड़हलगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:45 AM IST
सार
युवती के पिता ने बताया है कि उनकी 22 वर्ष की बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सोमवार को वह घर में ही थी। इसी बीच शाम को आरोपी आया और बेटी को बहलाकर घर के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के एक गांव में सोमवार की देर शाम मानसिक रूप से बीमार एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर आरोपी युवक घर के पीछे झाड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया। आवाज सुनकर वहां पहुंची युवती की बहन ने शोर मचाया तो उसकी चाची भी मौके पर पहुंच गईं। उनको देखकर आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता ने बताया है कि उनकी 22 वर्ष की बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सोमवार को वह घर में ही थी। इसी बीच शाम को आरोपी आया और बेटी को बहलाकर घर के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। युवती खुद को बचाने की कोशिश में अचेत हो गई थी। इसी दौरान वहां पर युवती की बहन व चाची पहुंचीं और आरोपी को दौड़ा लिया, जिसके बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: विदेश से लौटे पूर्व सभासद के पुत्र की सरयू नदी में डूबने से मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन
चाची व बहन ने घर आकर घटना की जानकारी दी। युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गांव का ही रहने वाला हैं। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।