{"_id":"62f60b2ad6a52776e33f609e","slug":"molested-of-a-girl-who-came-for-treatment-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: इलाज के लिए आई बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: इलाज के लिए आई बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Fri, 12 Aug 2022 01:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:41 PM IST
सार
खोराबार क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी का बीते 15 जुलाई को इलाज कराने के लिए चौरीचौरा इलाके में एक क्लीनिक पर गई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान बेटी से दुष्कर्म किया गया। किसी से न कहने की धमकी भी दी गई। बालिका ने घटना के बारे में मां को बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा थाना क्षेत्र में 25 दिन पूर्व मां के साथ इलाज कराने आई 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना डिग्री वाले ने इलाज के बहाने दुष्कर्म किया। बुधवार रात में बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी का बीते 15 जुलाई को इलाज कराने के लिए चौरीचौरा इलाके में एक क्लीनिक पर गई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान बेटी से दुष्कर्म किया गया। किसी से न कहने की धमकी भी दी गई। बालिका ने घटना के बारे में मां को बताया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने खोराबार क्षेत्र निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौरीचौरा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन कर जा रही है।
विज्ञापन