{"_id":"651c667048586776a1073af7","slug":"molested-a-girl-after-entering-her-house-threatened-to-kill-her-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-325321-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
- बांसगांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बांसगांव इलाके के एक गांव में घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहली बार दरवाजा खटखटाया तो शोर मचाने पर पड़ोसी आए और उसे डांटकर भगाए, लेकिन फिर वह आधी रात बाद बदसलूकी करने लगा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, थाने में दी तहरीर में युवती ने लिखा है कि वह घर पर अकेली रहती है। इसका नाजायज फायदा उठाते हुए एक अक्तूबर की रात गांव का ही एक युवक दरवाजे को पीटने लगा। दरवाजा खोलने पर मेरे कमरे में घुसकर नाजायज हरकत करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर थप्पड़ व लात, मुक्का से मारने लगा।
शोर सुनकर बगल की महिला व अन्य लोग आ गए और डाटने लगे। तब युवक वहां से भागा। दुबारा रात में 12:45 बजे युवक दरवाजा पीटने लगा। युवती ने फोन से पड़ोसी महिला को सूचना दी तो आसपास के लोग आ गए जिससे आरोपी फरार हो गया। जाते समय उसने धमकी भी दी।