{"_id":"649002135a37f78c1e0fc378","slug":"molestation-with-two-girls-in-nauka-vihar-gorakhpur-2023-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में नौकायन पर घूमने आई सहेलियों से छेड़खानी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में नौकायन पर घूमने आई सहेलियों से छेड़खानी, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 19 Jun 2023 12:54 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:54 PM IST
सार
खोराबार की रहने वाली युवती ने रामगढ़ताल थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 15 जून की रात अपनी सहेली के साथ कार से नौकायन घूमने आई थी। दो कार में सवार 10 युवकों ने कमेंट शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के नौकायन पर घूमने आई सहेलियों के साथ कार सवार युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। 10 अज्ञात के विरुद्ध छेड़खानी, बलवा व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
खोराबार की रहने वाली युवती ने रामगढ़ताल थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 15 जून की रात अपनी सहेली के साथ कार से नौकायन घूमने आई थी। दो कार में सवार 10 युवकों ने कमेंट शुरू कर दिया। चंपा देवी पार्क के सामने दोनों तरफ से कार को घेरकर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। विरोध करने पर अभद्रता करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस नहीं लेगा गांधी शांति पुरस्कार की धनराशि, बोले- सम्मान स्वीकार, दान नहीं
विज्ञापन
पहले भी नौकायन पर हो चुकी है छेड़खानी की घटनाएं
नौकायन पर छेड़खानी की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। नौकायन पर मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग फोटो सूट कराने आई युवती से छेड़खानी की घटना हो चुकी है। उस मामले में भी पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ फब्तियां कसने, सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज करने के बाद शांतिभंग (151) में चालान किया था।
शांतिभंग में सजा सात साल से कम होने की वजह से आरोपियों को जमानत मिल गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेंदुली-बेंदुली कजाकपुर निवासी अमित श्रीवास्तव (20) पुत्र धनंजय श्रीवास्तव और उसके छोटे भाई अनूप श्रीवास्तव (18) व भगत चौराहा निवासी अमित दुबे पुत्र अशोक दुबे (20) के रूप में हुई थी।
शांतिभंग में सजा सात साल से कम होने की वजह से आरोपियों को जमानत मिल गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेंदुली-बेंदुली कजाकपुर निवासी अमित श्रीवास्तव (20) पुत्र धनंजय श्रीवास्तव और उसके छोटे भाई अनूप श्रीवास्तव (18) व भगत चौराहा निवासी अमित दुबे पुत्र अशोक दुबे (20) के रूप में हुई थी।