फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation of a teenager sleeping on terrace in Gorakhpur

Gorakhpur News: छत पर सोई किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच

Sat, 09 Jul 2022 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Jul 2022 01:02 PM IST
सार

एसएसआई संजय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Molestation of a teenager sleeping on terrace in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के एक गांव में छत पर सोई 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, किशोरी ने महिला पुलिस से पूछताछ में घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने तहरीर में लिखा है कि वह बेटी के साथ बृहस्पतिवार की रात छत पर सोई थी। रात करीब 1:30 बजे घर के सामने रहने वाला युवक छत पर चढ़ आया और बेटी से दुष्कर्म किया। नींद खुलने पर उसने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर छत से कूदकर फरार हो गया। रात में डायल 112 की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन


एसएसआई संजय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed