{"_id":"674febd92813b7b97a0c1e4c","slug":"molestation-accused-strangled-to-death-in-gorakhpur-got-injured-due-to-beating-by-people-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी युवक की गला दबाकर हत्या, इलाज करा के लौटा था घर- पिटाई से हो गया था घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी युवक की गला दबाकर हत्या, इलाज करा के लौटा था घर- पिटाई से हो गया था घायल
Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
सार
अमरचंद निषाद पर 15 दिन पहले गांव की एक किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। किशोरी के परिजन व गांव के लोगों की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 10 दिन पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज से इलाज कराकर घर लौटा था। सोमवार देर रात अमरचंद निषाद को गंभीर अवस्था में परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खोराबार क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात दुष्कर्म के आरोपी अमरचंद निषाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद पुलिस उसके भाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि सोमवार रात में युवक का परिजनों से विवाद हुआ था। सुबह कमरे में उसका शव मिला। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
अमरचंद निषाद पर 15 दिन पहले गांव की एक किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। किशोरी के परिजन व गांव के लोगों की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 10 दिन पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज से इलाज कराकर घर लौटा था। सोमवार देर रात अमरचंद निषाद को गंभीर अवस्था में परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने किशोरी के परिवार की पिटाई से लगी चोट की वजह से अमरचंद की मौत होने का आरोप लगाया। अमरचंद की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी और दो बच्चे मायके में रहते हैं।
विज्ञापन
खोराबार पुलिस ने मामले की जांच की तो परिवार के लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।