{"_id":"60f115178ee8115abc64cd61","slug":"mohaddipur-jungle-kauria-fourlane-now-claims-to-complete-construction-by-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन: अब सितंबर तक निर्माण पूरा करने का दावा, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन: अब सितंबर तक निर्माण पूरा करने का दावा, ये है बड़ी वजह
Fri, 16 Jul 2021 10:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:41 AM IST
सार
मानीराम के पास बना रहा रेलवे ओवरब्रिज का कार्य दिसंबर तक पूरा होगा।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलन का कार्य अब सितंबर तक पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं, इस सड़क पर मानीराम के पास बन रहे, रेलवे ओवरब्रिज का काम दिसंबर तक पूरा होगा। बिजली विभाग की ओर से समय से पोल शिफ्ट न होने की समस्या को विलंब का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
17.52 किलोमीटर लंबे मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन का निर्माण कार्य तीन साल पहले शुरू हुआ था। इसे एक साल में पूरा करने की समयसीमा तय की गई थी। अतिक्रमण हटाने और बिजली के पोलों की शिफ्टिंग में विलंब के कारण कार्य अब तक पूरा नही हो पाया। वर्तमान में बरगदवां के पास से मोहरीपुर तक कुछ पोल अब भी हटाए जाने शेष हैं। इसके अलावा चिरकुटहवां बाबा मंदिर एवं बरम बाबा मंदिर के अलावा बरगदवां पुलिस चौकी का भी स्थान परिवर्तन किया जाना है। मोहरीपुर में करीब सौ मीटर तक अतिक्रमण के कारण नाली का निर्माण नही हो पा रहा है।
अधिशासी अभियंता एनएच एम के अग्रवाल ने बताया कि मोहद्दीपुर-जंगलकौड़िया फोरलेन का काम 72 प्रतिशत पूरा हो गया है। सितंबर तक कार्य पूरा हो जाएगा। मानीराम के पास जिस आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है वह दिसंबर तक पूरा होगा। इसके अलावा कुछ बिजली के पोल रह गए हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। चिरकुटहवां बाबा मंदिर व बरम बाबा का मंदिर तथा बरगदवां पुलिस चौकी यदि समय से हट गई तो जल्द ही काम को पूरा करा लिया जाएगा।