फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mohaddipur jangal kaudiya forelane

गोरखनाथ मंदिर रोड पर दुकान और मकान खुद तोड़ रहे हैं लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
mohaddipur jangal kaudiya forelane
गोरखनाथ मंदिर रोड पर दुकान और मकान खुद तोड़ रहे हैं लोग मोहदीपुर जंगल कौड़िया फोरलेन के निर्माण में गोरखनाथ क्षेत्र की दुकानें बनी हुई हैं बाधक अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। मोहद्दीपुर जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण में बाधक बनी दुकाने और मकानों को तोड़ने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने खुद ही अपनी दुकाने और मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है। मंदिर प्रशासन ने जब अपनी दुकानें तुड़वानी शुरू की तो अन्य लोगों को भी थोड़े दिन की मोहलत दे दी गई। दुकानों को तोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ तो लगातार जारी है। मंगलवार को भारी संख्या में पुलिस बल लगाकर आवागमन रोक दिया गया। एक तरफ जेसीबी और पोकलेन मशीन लगाकर दुकानें तोड़ी जा रही है तो दूसरी तरफ खुद लोग अपनी दुकानें खुद ही तोड़ते रहे। मंदिर के पूरब तरफ गोरखनाथ चिकित्सालय से लेकर गोरखनाथ थाने तक की दुकानों व मकानों को तोड़ने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। यह समयसीमा बुधवार को खत्म होने वाली है । :: ईंट और सरिया निकालने में व्यस्त रहे कई लोग जेसीबी और बुलडोजर के द्वारा दुकानों और मकानों को तोड़े जाने के बाद कई लोग मलबे से ईंट और सरिया निकालने में व्यस्त रहे। इसके अलावा जो व्यक्ति खुद अपने मकान या दुकान तोड़ रहे थे वह भी मलबे से निकलने वाले ईट और सरिया का बेहतर इस्तेमाल लायक बनाने की कोशिश में लगे रहे। एनएचके सहायक अभियंता बीएन यादव ने बताया कि बहुत तेजी से दुकानों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही जो लोग अब तक अपना मकान या दुकान खाली नहीं कर सके हैं उन्हें जल्द से जल्द इन्हें खाली करने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही इसके लिए समय सीमा भी तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर काम युद्धस्तर पर चल रहा है। ध्वस्तीकरण के साथ ही रास्ता साफ करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed