{"_id":"5f60650c8ebc3efbbf5ce2be","slug":"modi-chemicals-is-going-to-set-up-a-unit-in-gorakhpur-to-supply-oxygen-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-बस्ती मंडल में नहीं होगी ऑक्सीजन सिलिंडरों की किल्लत, कोरोना के गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-बस्ती मंडल में नहीं होगी ऑक्सीजन सिलिंडरों की किल्लत, कोरोना के गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत
Tue, 15 Sep 2020 12:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति को इन्हें तैयार करने वाली गीडा की कंपनी मोदी केमिकल्स एक और यूनिट लगाने जा रही है। इसका ट्रायल सफल रहा है। यूनिट के शुरू होने के बाद गोरखपुर-बस्ती मंडल में अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडरों की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन
जिले में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग भी बढ़ी है। हर दिन करीब 850 से 900 ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग हो रही है। ऐसे में मोदी केमिकल्स पर दबाव ज्यादा है। आगे सिलिंडरों की मांग और बढ़ने की आशंका है। मांग के अनुरूप आपूर्ति सुचारू रखने के लिए कंपनी अपनी दूसरी यूनिट शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
मोदी केमिकल्स के निदेशक प्रवीण मोदी ने बताया कि कंपनी की वर्तमान यूनिट में वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन को विभिन्न चरणों से गुजार कर सिलिंडरों में भरा जाता है। दूसरी जो यूनिट लगाई गई है, वह क्रायोजिक लिक्टिव ऑक्सीजन फिलिंग की है।
विज्ञापन
इसमें लिक्विड ऑक्सीजन उड़ीसा या जमशेदपुर से मंगाकर स्टोर कर ली जाती है और इसे जरूरत के हिसाब से सिलिंडरों में भरकर आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि इस यूनिट को स्टैंडबाई के रूप में रखा जाएगा।