फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mobile pink toilet installed near Padleganj, will start soon

Gorakhpur News: पैडलेगंज के पास लगा मोबाइल पिंक टाॅयलेट, जल्द होगा शुरू

Wed, 13 Mar 2024 03:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Mobile pink toilet installed near Padleganj, will start soon
फोटो
विज्ञापन

- दो हिस्से में बना है यह, एक में टॉयलेट तो दूसरे में है कैफेटेरिया
-अगले हफ्ते तक दूसरी बस के भी पुणे से पहुंचने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर।
कबाड़ बसों को अपग्रेड करके महिलाओं के लिए बनाए गए मोबाइल पिंक टॉयलेट की सुविधा जल्द ही मिलने लगेगी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पर दो ऐसी बसें बनायी गई हैं। एक बस पैडलेगंज के पास लग गई है। उसे सजाया जा रहा है। जल्द ही यह महिलाओं के उपयोग के लिए खुल जाएगा।
कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने सीएसआर फंड से इन बसों को अपग्रेड करने के लिए मदद की है। नगर निगम ने परिवहन निगम से दो कंडम घोषित हो चुकी बसों की खरीद कर पुणे की एजेंसी को इसे अपग्रेड करके मोबाइल पिंक टॉयलेट बनाने का जिम्मा दिया था। एक बस आ गई है, दूसरी एक हफ्ते के अंदर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा से चलेगी यह बस
पिंक बस में आगे की तरफ टॉयलेट की सुविधा होगी, जबकि पीछे की तरफ कैफे की व्यवस्था मिलेगी। यहां फास्ट फूड के साथ कॉफी, दूध, बिस्किट व अन्य खाने पीने का सामान मिलेगा। बस को पूरी तरह से लग्जरी बनाया जा रहा है। इसमें साफ-सफाई के विशेष इंतजाम रहेंगे। बस के अंदर चार्जिंग प्वॉइंट, बेसिन, फैन की भी सुविधा मिलेगी। बस की छत पर सोलर पैनल लगा है जिससे इसमें विद्युत का भी खर्च नहीं आएगा। एक बस नौका विहार रोड पर खड़ी होगी और दूसरी एम्स, बाल विहार या इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को संचालन का जिम्मा
मोबाइल पिंक टॉयलेट बस के संचालन का जिम्मा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा ताकि महिलाओं को किसी तरह का संकोच न हो। उप नगर आयुक्त और स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि बस में इंडियन और वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट की सुविधा रहेगी। टॉयलेट के अंदर वॉशबेसिन, बच्चों का डायपर बदलने, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, इंसीनिरेटर भी लगे होंगे। इससे गंदगी नहीं फैलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article