{"_id":"621330eee68e7953ed79665e","slug":"mobile-and-cash-robbed-after-attacking-doctor-car-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डॉक्टर की कार पर हमला कर लूट ले गए मोबाइल और नकदी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डॉक्टर की कार पर हमला कर लूट ले गए मोबाइल और नकदी, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 21 Feb 2022 11:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:57 AM IST
सार
बदमाश डॉक्टर के गले से सोने की चेन, उनके साथियों का मोबाइल फोन और पांच हजार नकदी लूट लिया। उसी समय बेलीपार पुलिस की टीम गश्त करती हुई पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके में बरात से लौट रहे डॉक्टर अश्वनी विश्वकर्मा पर हमला कर शनिवार की रात बदमाश मोबाइल, सोने की चेन और पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा, बाघागाड़ा निवासी डॉ. अश्वनी अपने परिचित बबलू उर्फ विधायक और अश्वनी के साथ गोला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार रात करीब एक बजे सभी बरात से लौट रहे थे, तभी बेलीपार में कुसमौल मोड़ के पास चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने डॉक्टर की कार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
डंडों से कार का शीशा तोड़कर डॉक्टर सहित अन्य सभी सवारों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि बदमाश डॉक्टर के गले से सोने की चेन, उनके साथियों का मोबाइल फोन और पांच हजार नकदी लूट लिया।
विज्ञापन
उसी समय बेलीपार पुलिस की टीम गश्त करती हुई पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश भाग गए। इंस्पेक्टर दिलीप पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।