फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT Vice Chancellor launched portal in university

एमएमएमयूटी: कुलपति ने विश्वविद्यालय में किया पोर्टल का शुभारंभ, 13000 प्रकाशकों के 55 हजार से अधिक ई-कंटेंट हैं उपलब्ध

Fri, 10 Dec 2021 03:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Dec 2021 03:41 PM IST
सार

इस पोर्टल पर यह सुविधा है कि कोई व्यक्ति वर्णक्रम में, लेखक के नाम से या विभिन्न तरीकों से पाठ्य सामग्री ढूंढ सकता है। इसकी खासियत यह है कि प्रयोग करने वाले विद्यार्थी अपने विषय से संबंधित अलर्ट भी लगा सकेंगे।

विज्ञापन
MMMUT Vice Chancellor launched portal in university
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के छात्रों को अब जे-गेट पोर्टल से पाठ्य सामग्री डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बृहस्पतिवार को स्वर्ण जयंती सभागार में इस सुविधा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को अधिक से अधिक ई-कंटेंट उपलब्ध कराने की दृष्टि से Informatics Publishing Limited Bangalore से यह सुविधा ली है। जे-गेट प्लस पोर्टल की सुविधा मिलने के बाद विवि के पास पहले से उपलब्ध ई-कंटेंट के अलावा 13000 प्रकाशकों के कुल 55 हजार से अधिक ई-कंटेंट उपलब्ध हो सकेंगे। विवि ने जे-गेट प्लस पोर्टल को अपनी ई-लाइब्रेरी ‘ज्ञानसिंधु’ एवं अपनी वेबसाइट से लिंक कर दिया है।
विज्ञापन


यह होने के बाद विवि में इंटरनेट सुविधा का प्रयोग करने वाला प्रत्येक विद्यार्थी एवं शिक्षक इस पोर्टल पर उपलब्ध थीसिस, शोध पत्रिका, पुस्तक, शोध पत्र आदि निशुल्क डाउनलोड कर सकेगा। कुलपति ने कहा इस सुविधा से छात्रों को अधिक से अधिक ई-कंटेंट उपलब्ध होंगे। उम्मीद है कि शोध पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. बृजेश कुमार, पुस्तकालय के अध्यक्ष देवेंद्र मणि पांडेय, विवि के संपर्क अधिकारी डॉ. अभिजीत मिश्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट भी करेगा पोर्टल

इस पोर्टल पर यह सुविधा है कि कोई व्यक्ति वर्णक्रम में, लेखक के नाम से या विभिन्न तरीकों से पाठ्य सामग्री ढूंढ सकता है। इसकी खासियत यह है कि प्रयोग करने वाले विद्यार्थी अपने विषय से संबंधित अलर्ट भी लगा सकेंगे। इससे यह लाभ होगा कि उपयोगकर्ता अपने मन पसंद विषय से संबंधित नवीनतम शोध पत्रों कि जानकारी तत्काल प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक उपयोगकर्ता अपना एक यूजर अकाउंट खोल कर पाठ्य सामग्री को सुरक्षित कर सकेगा और उसको दूसरों के साथ साझा भी कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed